West Bengal New setback for Mamata Banerjee attacks on Abhishek Banerjee Kalyan Banerjee Riju Dutta and Suvendu Adhikari चक्की पीसने का समय आ गया, अभिषेक बनर्जी को युवराज बता भड़क उठे पूर्व TMC नेता, India News in Hindi - Hindustan
More

चक्की पीसने का समय आ गया, अभिषेक बनर्जी को युवराज बता भड़क उठे पूर्व TMC नेता

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कल्याण बनर्जी के हमले के बाद अब अभिषेक के ऊपर रीजू दत्ता ने भी हमला बोला है। दत्ता ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने का आने वाला समय खराब है अब चक्की पीसने का समय आ गया है।

Thu, 11 June 2026 07:40 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
चक्की पीसने का समय आ गया, अभिषेक बनर्जी को युवराज बता भड़क उठे पूर्व TMC नेता

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार घिरती जा रही है। बागी सांसदों और विधायकों के निशाना पर ममता बनर्जी नहीं बल्कि भाइपो अभिषेक बनर्जी है। गुरुवार को ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले सांसद कल्याण बनर्जी ने खुलकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि ममता बनर्जी अगर अभिषेक को साथ रखना चाहती हैं, तो उन्हें छोड़ दें। अब इस पूरे मामले को लेकर अभिषेक पर तंज कसते हुए पूर्व टीएमसी प्रवक्ता रीजू दत्ता ने कहा है कि युवराज (अभिषेक बनर्जी) के चक्की पीसने का समय आ गया है।

एएनआई से बात करते हुए पूर्व तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रीजू दत्ता ने कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर कहा कि उन्होंने काफी समय तक ममता बनर्जी को इस संबंध में समझाने की कोशिश की है। जब ऐसा नहीं हो पाया इसके बाद ही वरिष्ठ सांसद को सार्वजनिक तौर पर बोलना पड़ा। दत्ता ने कहा, "कल्याण बनर्जी ने बहुत कोशिश की ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने की। लेकिन अब कल्याण बनर्जी जो कह रहे हैं यही बात रीजू दत्ता, ऋतब्रत बनर्जी, शताब्दी राय भी बोल रही हैं। एक व्यक्ति (अभिषेक बनर्जी) जिसकी योग्यता एक पार्षद बनने की नहीं है। दीदी ने उसके लिए धृतराष्ट्र की तरह अपनी आंखें बंद कर लीं और सभी को अलग कर दिए। इस व्यक्ति ने सांसदों, विधायकों का अपमान किया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, अब ममता के सिर्फ 9 सांसद बचे

अभिषेक बनर्जी ने पार्टी को बर्बाद कर दिया: रीजू दत्ता

उन्होंने कहा, "जिस तृणमूल कांग्रेस को ममता बनर्जी ने अपने खून-पसीने से खड़ा किया था। उस पूरी पार्टी को एक व्यक्ति ने बर्बाद कर दिया है। दीदी का नाम आज तक किसी भी बुरे या भ्रष्टाचार के केस में नहीं आया लेकिन इस व्यक्ति का नाम ईडी के केस में है। सीबीआई के केस में है। गाय तस्करी में है। विधायकों के फर्जी साइन के मामले में ही है। इनका दीदी के चक्कर में इनको लोग जानते हैं। वरना इन्हें कोई नहीं जानता। इसी व्यक्ति ने शुभेंदु अधिकारी समेत तमाम बड़े नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। आने वाले समय में इस व्यक्ति का समय ठीक नहीं है। युवराज का अब चक्की पीसने का समय आ गया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता की हार और TMC की टूट से कांग्रेस की होगी चांदी? ऐक्शन मोड में राहुल गांधी

पार्टी छोड़ने के लिए अभिषेक को ही जिम्मेदार बता रहे बागी नेता

बता दें, तृणमूल कांग्रेस को छोड़ने वाले ज्यादातर नेताओं ने अभिषेक बनर्जी को ही निशाना बनाया है। काकोली घोष दास्तीदार, शताब्दी राय और सुखेंदु शेखर रे और अब रीजू दत्ता समेत तमाम पार्टी के पूर्व नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के विघटन के लिए अभिषेक बनर्जी को ही जिम्मेदार ठहराया है।

इससे पहले 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस का विघटन शुरू हो गया था। सबसे पहले पार्टी से विद्रोह करने वाले लोगों में रीजू दत्ता का नाम ही शामिल था। चुनाव के पहले आईपीएस अजय शर्मा को चुनौती देने वाले दत्ता ने चुनाव के बाद माफी मांगते हुए इसका ठीकरा पार्टी के ऊपर फोड़ दिया था। रीजू के पार्टी से जाने के बाद एक के बाद एक इस्तीफे की झड़ी लग गई। सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में ममता को हाशिए पर धकेल दिया। इसके बाद काकोली घोष दास्तीदार के नेतृत्व में करीब 15 सांसदों ने साथ छोड़ दिया। इन सब के अलावा अभी तक 4 राज्यसभा सांसद भी इस्तीफा दे चुके हैं।