West Bengal chunav update TMC leader Kunal Ghosh said Rahul Gandhi is working for BJP BJP के लिए काम कर रहे राहुल गांधी; TMC का कांग्रेस नेता पर हमला, अन्य राज्यों की कहानी दिलाई याद, India News in Hindi - Hindustan
More

BJP के लिए काम कर रहे राहुल गांधी; TMC का कांग्रेस नेता पर हमला, अन्य राज्यों की कहानी दिलाई याद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान टीएमसी ने राहुल गांधी पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि राहुल गांधी धोखा दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Sun, 26 April 2026 05:06 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
BJP के लिए काम कर रहे राहुल गांधी; TMC का कांग्रेस नेता पर हमला, अन्य राज्यों की कहानी दिलाई याद

Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए प्रचार जोरों पर है। शनिवार को राहुल गांधी द्वारा ममता बनर्जी और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। अब तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इस आरोप का जवाब कुणाल घोष ने दिया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। घोष ने राहुल गांधी को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि उनका काम अन्य राज्यों में भाजपा को रोकने का था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।

एएनआई से बात करते हुए कुणाल घोष ने कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जनता को धोखा दे रहे हैं। उनका काम महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में भाजपा को रोकना था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। अब यहां बंगाल में टीएमसी जीत रही है, तो वह भाजपा की मदद कर रहे हैं, उनके लिए काम कर रहे हैं।"

बता दें, टीएमसी नेता की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब शनिवार को राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके ऊपर दर्जनों केस करवा रखे हैं। लेकिन टीएमसी के नेताओं और ममता बनर्जी के ऊपर ऐसा कुछ नहीं है, जबकि पूरे बंगाल को पता है कि टीएमसी के कई नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। राहुल ने दावा किया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा जानती है कि असली लड़ाई कांग्रेस से है न कि तृणमूल से।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में लोकतंत्र नहीं, आतंक का राज; कार्यकर्ता की हत्या पर TMC पर भड़के राहुल

बंगाल में राहुल गांधी ने केवल ममता बनर्जी पर ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में जो ममता बनर्जी कर रही हैं, वही देश के स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। भाजपा और टीएमसी के भ्रष्टाचार ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है। आज राज्य का युवा परेशान है और महिलाएँ असुरक्षित हैं। इसलिए लोग बदलाव चाह रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीएमसी की फिर मजबूत हो रही मुस्लिम वोटबैंक पर पकड़, बीजेपी का एक वादा बना वजह?

बता दें, पश्चिम बंगाल में पिछली विधानसभा के नतीजों को देखें तो मुख्य लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है। कांग्रेस भी राज्य में अपनी जमीन बचाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा के स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा टीएमसी और कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव में अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां आपस में टकराती दिख रही हैं। हालांकि, अभी तक पीएम मोदी या ममता बनर्जी की तरफ से कांग्रेस पर ज्यादा हमला नहीं किया गया है।