मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने छोड़ी एक सीट, ईरान के समुद्र में तेल रिसाव; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Top News Today: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट बरकरार रखी है, जहां से वे पहले ही जीत चुके हैं। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों से विजयी हुए टीवीके प्रमुख विजय ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Top News Today: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट बरकरार रखी है, जहां से वे पहले ही जीत चुके हैं। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों से विजयी हुए टीवीके प्रमुख विजय ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। दूसरी ओर ईरान क्रूड ऑयल के भंडारण को लेकर गंभीर संकट का सामना कर रहा है। अमेरिका द्वारा हरमुज स्ट्रेट के आसपास लगाई गई नाकेबंदी के कारण ईरानी तेल टैंकरों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके चलते ईरान के मुख्य निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर कच्चा तेल तेजी से जमा हो रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में समुद्र में बड़े पैमाने पर तेल फैले होने के निशान दिख रहे हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने दिया इस्तीफा, एक सीट छोड़ी
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख विजय ने रविवार को शपथ लेते ही तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट बरकरार रखी है। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीत हासिल करने वाले विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले अपना इस्तीफा विधानसभा के प्रमुख सचिव के श्रीनिवासन को सौंपा। इस्तीफा पत्र मंत्रियों केए सेंगोट्टैयन और पी वेंकटरमन के माध्यम से भेजा गया। टीवीके को चुनाव में 108 सीटें मिली थीं, लेकिन एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की संख्या अब 107 रह गई है। पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में घमासान
केरल में भारी बहुमत के बावजूद कांग्रेस अभी मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला नहीं कर पाई है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर तीन प्रमुख दावेदारों ( वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ) की तीन घंटे लंबी बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। हालांकि तीनों नेताओं ने अपने समर्थकों से सड़क पर प्रदर्शन न करने की अपील करने पर सहमति जताई है। वीडी सतीशन ने कार्यकर्ताओं से सभी फ्लेक्स और बैनर हटाने का आग्रह भी किया। पढ़ें पूरी खबर...
योगी कैबिनेट का विस्तार, छह नए मंत्री लिए शपथ
2027 विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का विस्तार हो गया। इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। नए मंत्रियों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत शामिल हैं। इसके अलावा सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल का पदोन्नति कर कैबिनेट में शामिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
पूजा पाल को योगी कैबिनेट में नहीं मिली जगह
कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल का नाम अंतिम समय में काट दिया गया। उनकी जगह सुरेंद्र दिलेर को मौका मिला। पूजा पाल 2017 में भाजपा से हारने के बाद सपा में शामिल हुई थीं और 2022 में विधायक बनीं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने के बाद सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वे भाजपा के करीब आ गई थीं, लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी। इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
ईरान के समुद्र में तेल रिसाव? सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता
ईरान कच्चे तेल के भंडारण संकट से जूझ रहा है। अमेरिका की ओर से हॉर्मुज स्ट्रेट के आसपास की नाकेबंदी के कारण ईरानी तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे खर्ग द्वीप पर तेल तेजी से जमा हो रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में समुद्र में बड़े पैमाने पर तेल फैले होने के निशान दिख रहे हैं। विशेषज्ञों का आशंका है कि भंडारण क्षमता खत्म होने के बाद ईरान तेल समुद्र में छोड़ रहा है या पुरानी संरचनाओं से रिसाव हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन