Vijay Thalapathy clears the way to become Chief Minister in Tamil Nadu secures majority तमिलनाडु में विजय थलापति के CM बनने का रास्ता साफ, होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु में विजय थलापति के CM बनने का रास्ता साफ, होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत; टॉप-5 न्यूज

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद विजय थलापति अब सहयोगी पार्टियों के समर्थन के आधार पर बहुमत हासिल कर चुके हैं। पहली बार चुनाव लड़ने वाले विजय के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद तक का रास्ता लगभग साफ हो चुका है।

Sat, 9 May 2026 07:29 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
तमिलनाडु में विजय थलापति के CM बनने का रास्ता साफ, होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत; टॉप-5 न्यूज

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से शुरू हुआ सरकार बनाने का सस्पेंस खत्म होता नजर आ रहा है। बहुमत जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे विजय और उनकी पार्टी को आखिरकार अन्य दलों का साथ मिल गया है। कांग्रेस, वीसीके, IUML और वाम पंथी पार्टियों के सहयोग के साथ विजय के पास अब 121 विधायकों का समर्थन है। दूसरी तरफ होर्मुज स्ट्रेट में एक और भारतीय जहाज गोलीबारी का शिकार हुआ है। इसमें एक भारतीय नाविक की मौत हुई है।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

विजय थलापति को तमिलनाडु का राजतिलक! बहुमत किया हासिल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद बहुमत के लिए संघर्ष कर रहे विजय को राहत मिली है। कांग्रेस, IUML, VCK और वामपंथी पार्टियों के सहयोग के साथ थलापति विजय अब बहुमत के आंकड़े से आगे बढ़ गए हैं। 234 विधानसभा सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में अब विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है। बता दें, शुक्रवार तक विजय के पास 116 का आंकड़ा था, जिसमें टीवीके के 108 (एक सीट घटाकर 107, क्योंकि विजय दो सीटों से लड़े हैं), कांग्रेस के पांच, सीपीआई, सीपीआईएम के दो-दो विधायक शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर…

होर्मुज में गोलीबारी का शिकार हुआ भारतीय, गुजरात के व्यक्ति की मौत

होर्मुज स्ट्रेट में एक और भारतीय जहाज गोलीबारी का शिकार हुआ है। नाविकों के एक संगठन के अनुसार, बीते शुक्रवार को यह घटना हुई, जब होर्मुज स्ट्रेट में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में फंस जाने से गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। शिपिंग निदेशालय के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि तो की, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में सहायता प्रदान कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

सुभेंदु अधिकारी के बंगाल CM बनने पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पिता का पहला रिएक्शन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी की शपथ को लेकर उनके पिता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी का बयान सामने आया है। बेटे के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि ‘वह घर का बेटा है’ और उसके बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित होने से पूरा परिवार खुश है। उन्होंने भरोसा जताया कि सुभेंदु एक सफल नेता के तौर पर उभरेंगे। बता दें, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिशिर अधिकारी कांग्रेस नीत यूपीए 2 सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

भारत ने एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया, MIRV से है लैस

भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और शानदार खबर है। भारत ने शनिवार को 'मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल' (MIRV) तकनीक से लैस एडवांस्ड 'अग्नि' मिसाइल के सफल परीक्षण का ऐलान किया है। यह कामयाबी देश की रणनीतिक रक्षा क्षमताओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। बता दें कि यह वही मिसाइल है जिसका परीक्षण एक दिन पहले हुआ था और इसका अद्भुत नताजा बांग्लादेश तक दिखाई दिया था। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि भारत ने क्या लॉन्च कर दिया है! पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब मंत्री पर ED की कार्रवाई पर राघव चड्ढा

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की छापेमारी को लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को लूट लिया है और उसे 'कंगला' बना दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सरकार चलाने के लिए वोट दिया था। यह पंजाब को लूटने के लिए नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…