Vijay coming to Delhi first time after becoming Tamil Nadu CM FIR against Mamata Banerjee in Bengal Read Big News Today तमिलनाडु CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आ रहे विजय, बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आ रहे विजय, बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, टॉप-5

Top News Today: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय बुधवार को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपना पहला आधिकारिक दिल्ली दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात प्रस्तावित है।

Tue, 26 May 2026 06:51 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
तमिलनाडु CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आ रहे विजय, बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, टॉप-5

Top News Today: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय बुधवार को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपना पहला आधिकारिक दिल्ली दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात प्रस्तावित है। विजय पर राज्य में नई विकास परियोजनाएं शुरू करने का दबाव है। इधर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सिलिगुड़ी साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि 2025 में कोलकाता में ईद कार्यक्रम के दौरान और विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

कॉकरोच जनता पार्टी के लिए चुनाव आयोग में पहुंचा आवेदन

सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाने वाले अभिजीत दीपके को तगड़ा झटका लगा है। हरियाणा के पानीपत निवासी वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन का आवेदन दायर कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जाखड़ ने खुद को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का राष्ट्रीय संयोजक बताते हुए प्रतिनिधित्व ऑफ द पीपल एक्ट की धारा 29ए के तहत पंजीकरण की मांग की है। आवेदन में उसी 'CJP' वाले कॉकरोच लोगो का इस्तेमाल किया गया है। अगर चुनाव आयोग आवेदन स्वीकार कर लेता है तो इस विवादित नाम पर जाखड़ का कब्जा हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय पहली बार आ रहे दिल्ली

तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय बुधवार को दिल्ली का अपना पहला आधिकारिक दौरा करेंगे। दिल्ली में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विजय केंद्र से नई विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की मंजूरी की मांग करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर सिलिगुड़ी में FIR

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ सिलिगुड़ी साइबर पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि 2025 में कोलकाता में ईद कार्यक्रम के दौरान और चुनाव से पहले उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे। भाजपा कार्यकर्ता और वकील रिंकी चटर्जी ने शिकायत दर्ज कराई। चटर्जी ने कहा कि 2025 में भी उन्होंने केस दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उनकी नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ित किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में 5 रुपये में मछली-भात

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जनहित में कई अहम फैसले लिए हैं। राज्य सरकार महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ शुरू करने जा रही है, जिसमें पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा आम जनता को सस्ता पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए मात्र 5 रुपये में मछली-चावल की थाली 400 काउंटरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। शराब की दुकानों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का भी फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को लेकर खामेनेई की ट्रंप को धमकी

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। ईद-उल-अजहा के मौके पर जारी लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि अब खाड़ी देश अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए 'ढाल' का काम नहीं करेंगे। उन्होंने साफ किया कि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने से नहीं चूकेगा। खामेनेई ने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता का भी जिक्र किया, लेकिन जोर देकर कहा कि क्षेत्र की जनता और जमीन अब अमेरिकी ठिकानों को सुरक्षित आश्रय नहीं देगी। पढ़ें पूरी खबर..