Vande Mataram says Sonia Gandhi on being asked any message on birthday सोनिया गांधी अपने जन्मदिन पर क्या देना चाहती हैं मैसेज? दो शब्दों में दिया जवाब, India News in Hindi - Hindustan
More

सोनिया गांधी अपने जन्मदिन पर क्या देना चाहती हैं मैसेज? दो शब्दों में दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।’

Tue, 9 Dec 2025 06:10 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनिया गांधी अपने जन्मदिन पर क्या देना चाहती हैं मैसेज? दो शब्दों में दिया जवाब

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 79वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। मंगलवार शाम को संसद परिसर से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने सोनिया से एक सवाल पूछा। कांग्रेस लीडर से पूछा गया कि वह अपने जन्मदिन पर देशवासियों को क्या मैसेज देना चाहती हैं? इसके जवाब में सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द कहे- वंदे मातरम्। उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर संसद के दोनों सदनों में तीखी बहस चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में हर व्यक्ति बराबर, RSS में मेरे दोस्तों को यह बात परेशान करती: राहुल

8 दिसंबर को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् पर बहस का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे राजनीतिक स्वतंत्रता का मंत्र बताते हुए कहा कि यह ब्रिटिश उपनिवेशवाद से भारत माता को मुक्त करने का पवित्र नारा था। उन्होंने कांग्रेस पर गीत के अहम छंद हटाने का आरोप लगाया, जिससे विभाजन की बीज बोए गए। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं पर जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के पहले दो छंदों को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाने का फैसला केवल नेहरू का नहीं था, बल्कि यह निर्णय महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और अन्य नेताओं की सहमति से लिया गया था।

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का पोस्ट

सोनिया गांधी मंगलवार को 79 वर्ष की हो गईं। कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल पार्टी का मार्गदर्शन किया बल्कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों के माध्यम से भारत की तस्वीर बदल दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।’ खरगे ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह शालीनता की प्रतीक हैं। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया कि सोनिया गांधी अटूट सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के साथ जीवन जीती हैं।