पश्चिम बंगाल में मदरसों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य, तमिलनाडु की सत्ता में 60 साल बाद कांग्रेस की वापसी, टॉप-5
Top News Today: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है, जबकि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंत्रिमंडल विस्तार कर कांग्रेस को 60 वर्ष बाद सत्ता में वापसी दिलाई है।

Top News Today: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान 'वंदे मातरम' को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले पर एआईयूपी चेयरमैन हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया। कबीर ने कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। मदरसों के मामलों में इस तरह का आदेश देने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है। दूसरी ओर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार (21 मई) को अपने 11 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए दो कांग्रेस विधायकों समेत कुल 23 सदस्यों को शामिल किया। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम गाने का आदेश, हुमायूं कबीर बोले- नहीं गाएंगे
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। शुभेंदु सरकार के इस फैसले पर एआईयूडीएफ चेयरमैन हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया है। कबीर ने साफ कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों के आंतरिक मामलों में सरकार का कोई अधिकार नहीं है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम गाना अब अनिवार्य होगा। यह आदेश अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों पर लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर..
कांग्रेस विधायक ने लिया राहुल गांधी का नाम तो नाराज हो गए राज्यपाल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार, 21 मई को अपने 11 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसमें दो कांग्रेस विधायकों समेत कुल 23 नए सदस्य शामिल किए गए। इस फैसले के साथ तमिलनाडु में लगभग 60 साल बाद कांग्रेस की सरकार में वापसी हुई है।शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। टीवीके के विधायकों श्रीनाथ, एस. कमाली, सी. विजयलक्ष्मी और आर.वी. रंजितकुमार के बाद कांग्रेस के एस. राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह के दौरान एक कांग्रेस विधायक द्वारा राहुल गांधी का नाम लिए जाने पर राज्यपाल नाराज हो गए। पढ़ें पूरी खबर..
तमिलनाडु में शपथ समारोह में राज्य गीत का क्रम बिगड़ा
तमिलनाडु लोक भवन में नव नियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य गीत ‘ताई वाझथु’ के गाए जाने के क्रम को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। समारोह में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद तीसरे नंबर पर तमिल राज्य गीत गाया गया, जिस पर सहयोगी दलों ने आपत्ति जताई। यह तय परंपरा के विपरीत था। बताते चलें कि पिछले 11 दिनों में यह दूसरी बार है जब राज्य गीत के क्रम को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी इसी मुद्दे पर विवाद हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर..
ईरान का अमेरिका को बड़ा झटका, यूरेनियम विदेश नहीं भेजेगा
अमेरिका के साथ यूरेनियम विवाद के बीच ईरान ने सख्त रुख अपनाया है। दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों के मुताबिक, सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने निर्देश दिया है कि देश का लगभग हथियार-योग्य समृद्ध यूरेनियम भंडार विदेश नहीं भेजा जाएगा। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता भी जटिल हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी सीनेटर का भारत-विरोधी बयान
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यक्रम में पाकिस्तानी सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। जम्मू-कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की तारीफ की और भारत को खुली धमकियां दीं। सीनेटर ने कहा कि ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों... तुम्हारी दास्तान तक ना होगी दास्तानों में। उन्होंने आगे कहा कि जब कुछ न बन सका तो डुबो देंगे सफीना... हम लड़ेंगे आखिरी सांस तक। सीनेटर ने भारत को ‘चिरस्थायी दुश्मन’ बताया और बिना सबूत के भारत पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को समर्थन देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन