श्रीनगर एयरपोर्ट से सैटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए अमेरिकी नागरिक, तमिलनाडु फैक्ट्री विस्फोट में 16 की मौत, टॉप-5
Top News Today: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों अमेरिकी नागरिकों में एक की पहचान जेफरी स्कॉट प्राथर के रूप में हुई है।

Top News Today: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों अमेरिकी नागरिकों में एक की पहचान जेफरी स्कॉट प्राथर के रूप में हुई है। दोनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इधर तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घटना जिले के कट्टानरपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो अमेरिकी सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रूटीन सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया है। इनके सामान से एक सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए अमेरिकी नागरिकों में से एक की पहचान जेफरी स्कॉट (मोंटाना निवासी) के रूप में हुई है। जब दोनों यात्री सुरक्षा जांच से गुजर रहे थे, तब उनके लगेज में सैटेलाइट फोन मिला, जिससे सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए। पर्याप्त संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। अब उनसे आगे की पूछताछ जारी है कि यह सैटेलाइट फोन उनके पास कहां से आया और वे इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 लोगों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। विस्फोट कट्टानरपट्टी क्षेत्र में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर...
डील नहीं मानी तो सारे पुल और बिजली संयंत्र उड़ा देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी शर्तें पूरी नहीं की गईं तो अमेरिका ईरान के हर पुल और हर बिजली संयंत्र को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने कहा कि अब नरमी का समय समाप्त हो चुका है। उन्होंने ईरान पर संघर्षविराम का गंभीर उल्लंघन करने और हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश का आरोप लगाया। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि समझौता या तो अच्छे तरीके से होगा या फिर सख्त कार्रवाई के जरिए। पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त
मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त करने का फैसला किया है। दिनेश त्रिवेदी पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे और यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। वे डिप्लोमैट प्रणय वर्मा की जगह लेंगे, जो अब ब्रसेल्स में भारत के यूरोपीय संघ राजदूत बनकर जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ईरानी सेना का दावा: 180 ड्रोनों को मार गिराया, अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को बनाया निशाना
ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने लगभग 180 ड्रोनों को नष्ट कर दिया और अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को भी निशाना बनाया। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने रविवार को यह बयान दिया। गालिबाफ ने इसे ईरान की बढ़ती सैन्य क्षमता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि F-35 पर हमला कोई संयोग नहीं, बल्कि तकनीकी और डिजाइन क्षमताओं के आधार पर सुनियोजित कार्रवाई है। इससे दुश्मन को ईरान की शक्ति का अहसास हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन