US aircraft carrying 205 illegal Indian immigrants lands Amritsar airport टूटे सपने लेकर बैरंग लौटे भारत, 104 अवैध प्रवासियों को अमृतसर लाया अमेरिकी विमान, India News in Hindi - Hindustan
More

टूटे सपने लेकर बैरंग लौटे भारत, 104 अवैध प्रवासियों को अमृतसर लाया अमेरिकी विमान

  • अमेरिका ने भारत के अलावा ब्राजील, मेक्सिको समेत कई अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों को भी डिपोर्ट किया है। यही नहीं जिन लोगों की नागरिकता का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, उन्हें ग्वांतानामो बे समेत कई जेलों में रखा जा रहा है।

Wed, 5 Feb 2025 02:26 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
टूटे सपने लेकर बैरंग लौटे भारत, 104 अवैध प्रवासियों को अमृतसर लाया अमेरिकी विमान

अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पहुंचा विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच गया। इस विमान में 1045 भारतीय प्रवासी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। इन लोगों को अमेरिकी सेना का सी-17 हरक्युलिस विमान लेकर पहुंचा है। अमेरिका ने भारत के अलावा ब्राजील, मेक्सिको समेत कई अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों को भी डिपोर्ट किया है। यही नहीं जिन लोगों की नागरिकता का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, उन्हें ग्वांतानामो बे समेत कई जेलों में रखा जा रहा है।

विमान में कुल 104 भारतीय हैं जिनमें 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। इनमें से 33 लोग गुजरात से हैं, इन्हें एयर पोर्ट से ही गुजरात भेजा जाएगा। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर पंजाब पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को तैनात हैं। अमेरिका से आए इस विमान में क्रू मेंबर और अमेरिकी अधिकारी भी थे, जो भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारकर लौट जाएंगे। अमेरिका आर्मी के जहाज सी-17 ने मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। अमृतसर पहुंचे विमान में ज्यादातर लोग पंजाब के ही रहने वाले हैं, जो डंकी रूट या अन्य किसी तरीके से अमेरिका पहुंच गे थे, लेकिन उनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं।

पहले खबरें थीं कि 205 भारतीयों को लेकर विमान आ रहा है, जबकि इसमें 104 लोग ही पाए गए हैं। इस विमान की लैंडिंग दोपहर 1:55 बजे हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार विमान में बैठे 30 लोग पंजाब के हैं, जबकि 33-33 लोग गुजरात और हरियाणा के हैं। वहीं यूपी और महाराष्ट्र के भी तीन-तीन लोग हैं। चंडीगढ़ के रहने वाले दो शख्स हैं। अब भी आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है कि कितने लोग आए हैं।

अभी कुछ और विमानों में भेजे जा सकते हैं अवैध प्रवासी

अमेरिका से आने वाले अवैध भारतीय प्रवासियों का यह पहला बैच है। भविष्य में कुछ और विमानों में भी लोगों का अमेरिका से भेजा जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली थी और तब से ही वहां रह रहे अवैध प्रवासियों को उनके मूल देश भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि करीब 5000 भारतीय अवैध प्रवासियों के लिए अमेरिका ने चिह्नित किया है।