Union Minister slams Pakistan Bilawal Bhutto threats on Indus water treaty Hum gidar dhamkiyon se darte nahi भारत गीदड़ धमकियों से नहीं डरता, सिंधु जल समझौते पर बिलबिलाते पाकिस्तान को जवाब, India News in Hindi - Hindustan
More

भारत गीदड़ धमकियों से नहीं डरता, सिंधु जल समझौते पर बिलबिलाते पाकिस्तान को जवाब

भारत के जल शक्ति मंत्री ने पाकिस्तानी सांसद बिलावल भुट्टो के बयानों की कड़ी निंदा की है। बिलावल ने कहा था कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका, तो पाकिस्तान छह नदियों का पानी छीन लेगा और इसके लिए जंग छेड़ देगा।

Thu, 26 June 2025 03:14 PMJagriti Kumari एएनआई, नई दिल्ली
share
भारत गीदड़ धमकियों से नहीं डरता, सिंधु जल समझौते पर बिलबिलाते पाकिस्तान को जवाब

भारत ने जब से सिंधु जल समझौते को स्थगित किया है पाकिस्तान का रोना रुक नहीं रहा है। आए दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर, और उनके सांसद इस समझौते को बहाल करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाने की कोशिश करते रहते हैं। जहां पाकिस्तानी पीएम दर्जनों बार भारत संग बातचीत के लिए गुहार लगा चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के सांसद बिलावल भुट्टो गीदड़भभकियां देने में व्यस्त हैं। बीते दिनों बिलावल ने एक बार जहर उगला है। इस पर भारत के जल शक्ति मंत्री ने उन्हें करारा जवाब भेज दिया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो को जवाब देते हुए कहा है कि भारत इन कोरी धमकियों से नहीं डरता है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए सीआर पाटिल ने कहा, "पानी कहीं नहीं जाएगा। वह जो कहते हैं वह उनकी अपनी सोच है। हम इन धमकियों से नहीं डरते।"

पाटिल ने दिया जबाव

पाटिल ने आगे कहा, "इससे पहले भी बिलावल भुट्टो ने धमकी दी थी कि अगर पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा। मैं कहना चाहता हूं कि हम इन धमकियों से नहीं डरेंगे। हम ऐसी गीदड़ धमकियों से नहीं डरते।" वहीं सिंधु जल संधि के बारे में जानकारी बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यह फैसला सरकार का है और आगे भी सोच-समझ कर ही निर्णय लिया जाएगा।

बिलावल ने उगला था जहर

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल समझौते पर भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी थी। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा था कि भारत ने अगर इस समझौते को लागू नहीं किया तो पाकिस्तान एक और जंग के लिए तैयार है। बिलावल भुट्टो ने कहा था कि वह भारत से अन्य तीन नदियों का पानी भी छीन लेंगे, जिनका इस्तेमाल करने की इजाजत उन्हें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंधु का पानी छीना तो सऊदी के सामने गिड़गिड़ाया पाक, पर भारत का क्या है मूड
ये भी पढ़ें:पाक की नई गीदड़भभकी- सिंधु समझौते के लिए जंग लड़ेंगे, छीनेंगे 6 नदियों का पानी
ये भी पढ़ें:जल संधि कभी बहाल नहीं होगी, राजस्थान की ओर पानी मोड़ेंगे; भारत का पाक को संदेश

भारत ने रद्द किया था समझौता

गौरलतब है कि भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कई बड़ी कार्रवाई की थी। भारत ने पाक संग 1960 से लागू सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान में पानी के लिए हड़कंप मचा हुआ है।