क्या AI सम्मेलन का विरोध के लिए कांग्रेस ने इंस्टाग्राम यूजर्स को दिए पैसे? आज की टॉप-5 न्यूज
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की शुरुआत किए जाने के बाद BJP का झूठ बेनकाब हो गया। उन्होंने कहा, 'यह झूठा आरोप है कि कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस ने AI समिट का विरोध करने के लिए इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को भुगतान किया।'

तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। अग्रिम जमानत की उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने फैसला रिजर्व रख लिया और उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज...
AI सम्मेलन का विरोध के लिए कांग्रेस ने इंस्टाग्राम यूजर्स को दिए पैसे? क्या बोली पार्टी
कांग्रेस ने शुक्रवार को उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया कि पार्टी ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स को एआई समिट के विरोध में पोस्ट करने के लिए पैसे दिए थे। पार्टी की सोशल मीडिया विभाग प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि यह एक फेक स्टोरी है, जो भाजपा आईटी सेल से शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में कांग्रेस के खिलाफ फेक न्यूज के जरिए एक तरह का विच हंट चलाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
TVK चीफ विजय की पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका, एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप
तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर...
अफगानिस्तान के साथ 'ओपन वॉर' में पाकिस्तान, रक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब 'खुले युद्ध' में बदल गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दोनों देश अब 'ओपन वॉर' में हैं। उन्होंने कहा कि हमारा धैर्य अब खत्म हो चुका है। अब हमारे बीच खुला युद्ध है। पिछले महीनों से चला आ रहा सीमा विवाद अब और गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। अग्रिम जमानत की उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने फैसला रिजर्व रख लिया और उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि आदेश सुनाए जाने तक उनको गिरफ्तार न किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में चुनाव करा दो, BJP को 10 से ज्यादा सीटें मिलीं तो…, केजरीवाल की चुनौती
शराब घोटाला मामले में कोर्ट से आरोप मुक्त किए जाने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने चुनौती देते हुए कहा कि मोदी जी आप दिल्ली में चुनाव करा लें, अगर बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें आईं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। मैं जज साहब का धन्यवाद करता हूं। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन