ट्रंप का सीजफायर के बाद नया दांव, इस्तीफे से पहले नीतीश की सियासी चाल; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Top News Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश पर अमेरिका तुरंत 50 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा

Top News Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश पर अमेरिका तुरंत 50 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा। दूसरी ओर, बिहार की राजनीति में अहम घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा गुरुवार को प्रस्तावित है। शुक्रवार को नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ लेने के बाद वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर....
ईरान को हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ लगाने की अमेरिका की चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश पर तुरंत 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान को हथियार बेचने या सप्लाई करने वाले किसी भी देश के अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत टैक्स तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें कोई छूट या अपवाद नहीं दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
इस्तीफे से पहले मोदी और शाह से मिलेंगे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार का गुरुवार को दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। शुक्रवार ( 10 अप्रैल ) को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। 11 अप्रैल को उनका पटना लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में उनकी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात संभव है। बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
सीजफायर के कुछ घंटों बाद अमेरिका की ईरान को चेतावनी
एक महीने से अधिक समय से चल रहे संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन गई है। सीजफायर लागू होने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को इस नाजुक शांति समझौते का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने तेहरान से आग्रह किया कि दीर्घकालिक समझौते के लिए सद्भावना के साथ बातचीत की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिनके साथ खिलवाड़ किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
सीजफायर के बावजूद ईरान पर हमले जारी
अमेरिका के साथ सीजफायर लागू होने के बाद भी ईरान पर हमले नहीं रुके हैं। बुधवार को ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ। ईरानी अधिकारियों ने इसे दुश्मन का हमला बताया है। ईरानी तेल मंत्रालय के न्यूज आउटलेट 'शाना' के अनुसार, नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इसकी पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का स्वागत
भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर का स्वागत किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सीजफायर पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम सीजफायर तक पहुंचने का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की ओर ले जाएगा। जैसा कि हम लगातार वकालत कर रहे थे, तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति चल रहे संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन