ईरान ने ट्रंप को दिखाया भारत का स्वर्ग; हिंदी में बोला- बकवास बंद करें, इंडिया आकर देखें
आपको बता दें कि गुरुवार को स्पष्टीकरण जारी कर अमेरिका ने इस मामले को संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व उनके अच्छे मित्र कर रहे हैं।

Trump on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद हंगामा मचा हुआ है। इस पोस्ट में चीन और भारत को नरक देश बताया गया था। इसके बाद हालांकि ट्रंप ने खुद यूटर्न लिया और भारत को एक महान देश बताया। जब बात अमेरिका और ट्रंप की हो तो ईरान भला कैसे पीछे रहता। मुंबई स्थित कोंसुलेट जनरल ऑफ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने तंज भरा पोस्ट किया। इसके जरिए ईरान ने ट्रंप को भारत आकर करीब से देखने की नसीहत दी। इसके लिए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें भारत के कुछ दर्शनीय जगहों को फिल्माया गया है।
ईरान ने कहा, ‘शायद किसी को ट्रंप के लिए एकतरफा सांस्कृतिक डिटॉक्स बुक कराना चाहिए। इससे उनकी बेतरतीब बकवास कम हो सकती है। कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना।’
वहीं, हैदरावाद स्थित दूतावास ने भी तीखा हमला किया है। उन्होंने लिखा, 'चीन और भारत सभ्यता के पालने हैं। असल में नरक-कुंड तो वह जगह है जहां के युद्ध-अपराधी राष्ट्रपति ने ईरान की सभ्यता को तबाह करने की धमकी दी थी।'
आपको बता दें कि गुरुवार को स्पष्टीकरण जारी कर अमेरिका ने इस मामले को संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व उनके अच्छे मित्र कर रहे हैं। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ''राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं।''
भारत ने उस पोस्ट को अज्ञानतापूर्ण और अनुचित बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''हमने टिप्पणियां देखी हैं, साथ ही इसके जवाब में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किया गया बयान भी देखा है।'' उन्होंने कहा, ''ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र हैं। ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।''




साइन इन