Trump biggest warning to Tehran Iran launches rapid attacks before deadline Read Top News Today डेडलाइन से पहले ईरान पर ताबड़तोड़ हमले, तेहरान को ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी; टॉप- 5, India News in Hindi - Hindustan
More

डेडलाइन से पहले ईरान पर ताबड़तोड़ हमले, तेहरान को ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी; टॉप- 5

Top News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मंगलवार रात 8 बजे तक होर्मुज नहीं खोला गया, तो आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी। दूसरी ओर ट्रंप की इस डेडलाइन समाप्त होने से पहले ही ईरान पर अमेरिकी हमलों का सिलसिला तेज हो गया है।

Tue, 7 April 2026 06:55 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
डेडलाइन से पहले ईरान पर ताबड़तोड़ हमले, तेहरान को ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी; टॉप- 5

Top News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक होर्मुज नहीं खोला गया, तो आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी। ट्रंप की इस डेडलाइन समाप्त होने से पहले ही ईरान पर अमेरिकी हमलों का सिलसिला तेज हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के प्रमुख क्रूड ऑयल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर बमबारी की। इसके अलावा अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने संयुक्त रूप से ईरान के रेलवे स्टेशनों, हाईवे और कई महत्वपूर्ण पुलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

ईरान के पुलों और रेलवे ठिकानों पर हमले शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को ‘पाषाण युग’ में भेजने की दी गई धमकी वाली डेडलाइन मंगलवार रात 8 बजे समाप्त होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरान के रेलवे स्टेशनों, हाईवे और पुलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इजरायली रक्षा बल ने पुष्टि की है कि उसने ईरान के विभिन्न इलाकों में एक साथ कई लक्ष्यों पर हमले किए हैं। आईडीएफ के अनुसार, कोम शहर में कोम ब्रिज और याह्याबाद रेलवे ब्रिज को निशाना बनाया गया। इसके अलावा शहरियार इलाके में कुछ नागरिक ठिकानों पर भी हमले की रिपोर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...

खर्ग द्वीप पर भारी बमबारी

ईरान के प्रमुख क्रूड ऑयल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर मंगलवार को अमेरिकी वायुसेना द्वारा बड़े पैमाने पर बमबारी की गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब ट्रंप ने ईरान के हर पुल और पावर प्लांट को नष्ट करने की खुली धमकी दी थी। सोमवार को ट्रंप ने कहा कि वे युद्ध अपराधों की कोई चिंता नहीं कर रहे और ईरान की बुनियादी सुविधाओं को पूरी तरह तबाह करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हर पावर प्लांट जलता हुआ, फटता हुआ और कभी इस्तेमाल न होने लायक रहेगा। मुझे उम्मीद है कि मुझे ऐसा नहीं करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो आज रात ही एक प्राचीन सभ्यता का स्थायी अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो, कौन जानता है? पढ़ें पूरी खबर...

तुर्की में इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग

ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच तुर्की के इस्तांबुल में इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिसकर्मी हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई करते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति खून से लथपथ नजर आ रहा है। तुर्की अधिकारियों ने बताया कि तीन हमलावरों को निष्क्रिय कर दिया गया है। राहत की बात है कि इस समय इस्तांबुल में इजरायल का कोई राजनयिक मौजूद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान ने दुबई का उड़ाया मजाक

ईरान युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा पाकिस्तान से 3.5 अरब डॉलर का कर्ज वापस मांगे जाने पर पाकिस्तानी नेताओं के बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने यूएई को ‘मजबूर और बेचारा’ बताया और खुद को ‘बड़ा भाई’ का रोल देते हुए कहा कि भारतीय आबादी को देखते हुए दुबई को सावधान रहना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि वह ‘अखंड भारत’ बन जाए। पढ़ें पूरी खबर...