Top News Today 23 April 2026 Supreme Court takes dig at WhatsApp University know what Said on HIndu हिंदू तो हिंदू, किसी भी मंदिर में जा सकता है; व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर सुप्रीम कोर्ट का तंज, टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

हिंदू तो हिंदू, किसी भी मंदिर में जा सकता है; व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर सुप्रीम कोर्ट का तंज, टॉप-5

Top News Today: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे से जुड़े ऐतिहासिक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि एक हिंदू आखिरकार तो हिंदू ही है और वह किसी भी मंदिर में जा सकता है।

Thu, 23 April 2026 07:07 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हिंदू तो हिंदू, किसी भी मंदिर में जा सकता है; व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर सुप्रीम कोर्ट का तंज, टॉप-5

Top News Today: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे से जुड़े ऐतिहासिक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ गुरुवार को आठवें दिन भी सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि एक हिंदू आखिरकार तो हिंदू ही है और वह किसी भी मंदिर में जा सकता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह सभी प्रख्यात लेखकों और विचारकों के विचारों का पूरा सम्मान करता है, लेकिन 'व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी' से प्राप्त जानकारी या ज्ञान को अदालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि केवल विश्वसनीय स्रोतों और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित तर्क ही विचारणीय होंगे। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

'हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है'

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ में गुरुवार को आठवें दिन भी सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष जस्टिस बीवी नागरत्ना ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक हिंदू आखिरकार हिंदू ही है और वह किसी भी मंदिर में जा सकता है। पीठ इस मुद्दे पर गहन विचार कर रही है कि क्या कोई धार्मिक संप्रदाय अपने रीति-रिवाजों के आधार पर दूसरों को मंदिर प्रवेश से रोक सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

'व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी' पर सुप्रीम कोर्ट का तंज

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अदालत सभी प्रख्यात लेखकों और विचारकों के विचारों का सम्मान करती है, लेकिन ‘व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी’ से प्राप्त जानकारी या ज्ञान को स्वीकार नहीं किया जा सकता। नौ जजों की संविधान पीठ धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव और विभिन्न धर्मों में धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी, इसी दौरान यह टिप्पणी की गई। पढ़ें पूरी खबर...

झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची टीएमसी को लगी; पीएम मोदी का तंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा। कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन उसकी मिर्ची टीएमसी को लग गई। पीएम मोदी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए राज्य की जनता से विकास और अच्छे शासन के लिए वोट करने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...

नकाबपोश कमांडो का हॉलीवुड स्टाइल में ऑपरेशन

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को जब्त कर लिया। इनमें एक जहाज भारत जा रहा था। पूरे घटनाक्रम का ड्रामेटिक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईरानी नकाबपोश कमांडो समुद्र में जहाज पर चढ़ते और उसे कब्जे में लेते दिख रहे हैं। वीडियो में कमांडो मास्क लगाए, कंधे पर बंदूकें लटकाए छोटी नाव से जहाज पर चढ़ते हैं और पूरे जहाज पर कब्जा कर लेते हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर सख्ती बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप के खिलाफ भारत-चीन का समर्थन: ईरान का पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और चीन संबंधी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ईरान ने भारत का खुलकर समर्थन किया है। ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि चीन और भारत सभ्यता की जननी हैं। असली नरक का द्वार वह देश है, जिसका राष्ट्रपति ईरान की सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दे रहा है। दरअसल ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें भारत और चीन को 'नरक का द्वार' बताया गया था। पढ़ें पूरी खबर...