Top News Today 2.24 crore rupees found on TMC leader farm in Bengal 700 applications for shepherd jobs in China बंगाल में TMC नेता के खेत से मिले 2.24 करोड़, चीन में चरवाहे की नौकरी के लिए 700 आवेदन; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल में TMC नेता के खेत से मिले 2.24 करोड़, चीन में चरवाहे की नौकरी के लिए 700 आवेदन; टॉप-5

Top News Today: पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC नेता के खेत से 2.24 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य से अब तक कुल 3.04 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है

Thu, 28 May 2026 07:09 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में TMC नेता के खेत से मिले 2.24 करोड़, चीन में चरवाहे की नौकरी के लिए 700 आवेदन; टॉप-5

Top News Today: पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता के खेत से 2.24 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य से अब तक कुल 3.04 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। गिरफ्तारी के समय उनके पास से 80 लाख रुपये मिले थे, जबकि शेष 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत में छिपाए गए थे। दूसरी ओर चीन में रोजगार संकट और खराब कार्य संस्कृति के चलते युवा अब महानगरों की अच्छी नौकरियां छोड़कर सुदूर इलाकों में चरवाहे का काम करने को तैयार हो रहे हैं। इसकी तस्वीर एक वायरल जॉब विज्ञापन ने साफ कर दी है। मंगोलिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित घास के मैदानों वाले एक फार्म के मालिक जुओ शियाओयोंग ने अप्रैल के अंत में मात्र दो चरवाहों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में TMC नेता के खेत से 2 करोड़ कैश बरामद

पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता के खेत से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी 24 परगना जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार टीएमसी शासित बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य से कुल 3.04 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। इसमें से 80 लाख रुपये गिरफ्तारी के समय बरामद हुए थे, जबकि शेष 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत से मिले। पुलिस के अनुसार, 500-500 रुपये के नोट ट्रॉली बैग और बोरियों में भरकर खेत में छिपाए गए थे। राशि की गिनती बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में कई बार की गई। पढ़ें पूरी खबर...

‘काबा-मदीना’ गाने वाली सायोनी घोष ने दी बकरीद की बधाई

तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष ने बकरीद के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान ‘काबा-मदीना’ गाने पर अपना चुनावी प्रचार करने वाली सायोनी घोष ने लिखा कि सपने सच हों और ऊपर वाला दुआएं कबूल करे। इस गाने ने चुनाव प्रचार के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं और काफी चर्चा में रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं हो सकते

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड बरदाश्त नहीं किए जा सकते। मॉस्को में पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा फोरम और सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की 14वीं बैठक को संबोधित करते हुए डोभाल ने यह बात कही। बैठक का मुख्य विषय 'बहुध्रुवीय विश्व के उदय के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां और खतरे' था। डोभाल ने जोर दिया कि जिम्मेदार देशों को तय करना होगा कि वे आतंकवाद के प्रायोजकों का समर्थन करते हैं या फिर उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

चीन में 2 चरवाहों की नौकरी के लिए 700 लोगों ने जताई दिलचस्पी

चीन में बढ़ते बेरोजगारी संकट और खराब कामकाजी माहौल की तस्वीर सामने आई है, जहां महानगरों की अच्छी नौकरियां छोड़कर लोग दूर-दराज के इलाकों में चरवाहे का काम करने को तैयार हैं। मंगोलिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित घास के मैदानों के लिए दो चरवाहों की भर्ती का विज्ञापन चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर वायरल हो गया। विज्ञापन को 5.9 करोड़ से अधिक बार देखा गया और 21,000 से ज्यादा चर्चाएं शुरू हो गईं। सिर्फ दो पदों के लिए 700 से अधिक लोगों ने आवेदन कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

ब्रिटेन में भारतीय मूल के तनवीर सिंह को 29 साल की सजा

ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने और शव सड़क किनारे फेंकने के मामले में भारतीय मूल के 32 वर्षीय तनवीर सिंह को 29 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाते हुए सिंह को 'चालाक और निर्दयी' बताया। न्यायाधीश माइकल चैंबर्स ने कहा कि आरोपी को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस के अनुसार, पिछले साल अगस्त में स्मेथविक में 41 वर्षीय शारा मिलर का शव बरामद हुआ था। सिंह ने पीड़िता को अपनी वैन में बिठाकर हमला किया और सबूत मिटाने के लिए शव पर तरल पदार्थ डाला था। पढ़ें पूरी खबर...