Exit Poll LIVE: टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की बल्ले-बल्ले, TMC का क्या हाल Today Chanakya Exit Poll Assam Tamil Nadu West Bengal Kerala Puducherry Live Updates - national news
More
Hindi NewsदेशExit Poll LIVE: टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की बल्ले-बल्ले, TMC का क्या हाल

Exit Poll LIVE: टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की बल्ले-बल्ले, TMC का क्या हाल

Today Chanakya Exit Poll: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब 4 मई को होने वाली मतगणना के पहले लोगों का पूरा ध्यान एग्जिट पोल्स पर है। आज टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल आ रहा है।

Exit Poll LIVE: टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की बल्ले-बल्ले, TMC का क्या हाल

Exit Poll 2026 Latest Update

Upendra Thapak| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 30 Apr 2026 06:42 PM
हमें फॉलो करें

Today Chanakya Exit Poll: देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनावों के खत्म होने के बाद सभी का ध्यान एग्जिट पोल्स पर है। कल शाम को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल्स सामने आ गए थे। आज टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल आ रहा है। पश्चिम बंगाल में ज्यादातर पोल्स ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल करते हुए दिखाया था। टीएमसी को 15 साल के शासन के बाद अब राज्य में विपक्ष में बैठने की तैयारी करते हुए दिखाया गया था। इसके अलावा असम में एक बार फिर से भाजपा के समर्थन वाली सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है। तमिलनाडु में स्टालिन अपनी सरकार बचाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं, तो वहीं केरल में विजयन बहुत ही कम मर्जिन से अपनी सत्ता गंवाते हुए दिख रहे हैं। यह तो रहे कल आए एग्जिट पोल्स का हाल, लेकिन अभी फिलहाल नजर रखते हैं, आज आ रहे एग्जिट पोल पर….

30 Apr 2026, 06:42:19 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार, टुडेज चाणक्य का सर्वे

Today Chanakya Exit Poll: टुडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में डेढ़ दशक की सत्ता के बाद ममता बनर्जी का ताज छिनने वाला है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 192 सीटें आने की उम्मीद है, वहीं टीएमसी को 100 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

30 Apr 2026, 06:37:55 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए बंपर वोटिंग, टीएमसी काफी पीछे

Today Chanakya Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर वोट मिलते हुए दिखे हैं। सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपा को 48 फीसदी वोट शेयर, जबकि टीएमसी को करीब 38 फीसदी वोट शेयर मिला है। अन्य के खाते में 14 फीसदी के आसपास वोट शेयर है।

30 Apr 2026, 06:12:27 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: तमिलनाडु में वापसी करेंगे स्टालिन, विजय दूसरे नंबर पर, एआईडीएमके का पत्ता साफ

Today Chanakya Exit Poll: तमिलनाडु के अन्य एग्जिट पोल्स की तरह टुडेज चाणक्य ने भी राज्य में डीएमके की बंपर जीत दिखाई है। सर्वे के मुताबिक स्टालिन सरकार 125 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती हुई दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी एआईडीएमके को एक बार फिर से सत्ता से दूर रहना पड़ेगा। आंकड़ों के मुताबिक भाजपा और एआईडीएमके के गठबंधन को 45 से 50 सीटों के बीच में संतोष करना पड़ेगा। पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी को भाजपा गठबंधन से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है।

30 Apr 2026, 06:04:58 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: केरल में यूडीएफ और एलडीएफ के बीच तीखी टक्कर

Today Chanakya Exit Poll: टुडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक केरल में यूडीएफ और एलडीएफ के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सर्वे के मुताबिक सीटों के अलावा वोट शेयर के मामले में भी दोनों दल करीब खड़े दिख रहे हैं। यूडीएफ को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है, तो वहीं एलडीएफ को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं। केंद्र में सत्ता में बैठी भाजपा यहां संघर्ष करती हुई नजर आती है। सर्वे के मुताबिक राज्य भाजपा और उसके साथी दल 20 फीसदी वोट शेयर पर पकड़ बना सकते हैं।

30 Apr 2026, 05:59:51 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: केरल में विजयन के सिर से छिनेगा ताज: टुडेज चाणक्य सर्वे

Today Chanakya Exit Poll: केरल में सत्ता का सुख भोग रहे वाम मोर्चे के लिए यह चुनाव सफल नहीं रहे। हालांकि, दोनों गठबंधनों के सीटों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। टुडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक वाम मोर्च को 64 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के गठबंधन यूडीएफ को 69 सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा राज्य में अपनी जड़ों को थोड़ा मजबूत करती हुई दिखेगी। राज्य की 7 सीटों पर भाजपा और उसके साथी दल विजयी हो सकते हैं।

30 Apr 2026, 05:51:04 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: असम में कांग्रेस को 38 फीसदी वोट शेयर

Today Chanakya Exit Poll: टुडेज चाणक्य के पोल के मुताबिक असम में कांग्रेस पार्टी और उसके साथी दल भले ही ज्यादा सीटें जीतने में असमर्थ रही है, लेकिन उसका वोट शेयर ज्यादा रहा है। सर्वे के मुताबिक इन दलों को 38 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है।

30 Apr 2026, 05:45:00 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: असम में भाजपा की बंपर जीत, बहुत के आंकड़े से कहीं आगे जा रहा भाजपा समर्थित गठबंधन

Today Chanakya Exit Poll: असम में एक बार फिर से हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार बनते हुए दिख रही है। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा समर्थित गठबंधन को 102 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहां कांग्रेस और उसके साथी दल केवल 23 सीटों पर सिमट कर रह सकते हैं।

30 Apr 2026, 05:40:51 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: असम में भाजपा के लिए बंपर वोटिंग,

Today Chanakya Exit Poll: टुडेज चाणक्य सर्वे के मुताबिक असम में भाजपा समर्थित दलों के लिए बंपर वोटिंग हुई है। आकंड़ों के मुताबिक भाजपा समर्थित दलों को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने की संभावना है।

30 Apr 2026, 05:36:27 PM IST

Today Chanakya Exit Poll: टुडे चाणक्य आज जारी करेगा, एग्जिट पोल के नतीजे

Today Chanakya Exit Poll: टुडे चाणक्य पांच राज्यों के लिए आज अपने एग्जिट पोल्स के आंकड़े जारी करने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।