These people did not come to listen to you Raj Thackeray attacks RSS chief Mohan Bhagwat आपको सुनने नहीं आए थे ये लोग; मोहन भागवत पर इतना क्यों भड़के राज ठाकरे, India News in Hindi - Hindustan
More

आपको सुनने नहीं आए थे ये लोग; मोहन भागवत पर इतना क्यों भड़के राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा वे आपसे प्यार की वजह से नहीं आए थे। वे नरेंद्र मोदी की सरकार के डर से आए थे। वरना पहले कोई इतने बोरिंग और उबाऊ भाषणों में क्यों नहीं आया? तो सबसे पहले, इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि वे आपके लिए वहां आए थे।

Tue, 10 Feb 2026 02:34 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
आपको सुनने नहीं आए थे ये लोग; मोहन भागवत पर इतना क्यों भड़के राज ठाकरे

मुंबई में हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौ साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट में अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम, रवीना टंडन, अनन्या पांडे, और मशहूर फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई और जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। इसे लेकर अब राज ठाकरे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोला है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख ने कहा है कि इस कार्यक्रम में जाने माने लोगों के पहुंचने की मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर है।

राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस इवेंट में अलग-अलग फील्ड के कई जाने-माने लोगों को बुलाया गया था और उनमें से कुछ असल में आए भी। लेकिन मैं मोहनराव भागवत को साफ-साफ बताना चाहूंगा: वे आपसे प्यार की वजह से नहीं आए थे। वे नरेंद्र मोदी की सरकार के डर से आए थे। वरना, पहले कोई इतने बोरिंग और उबाऊ भाषणों में क्यों नहीं आया? तो सबसे पहले, प्लीज इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि वे आपके लिए वहां आए थे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावरकर को भारत रत्न दिलाना है तो BJP से बात करें, संजय राउत ने भागवत पर कसा तंज

राज ठाकरे ने आगे भाषा के लिए आंदोलन को बीमारी बताने पर भी मोहन भागवत पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “8 फरवरी 2026 को मुंबई में एक इवेंट में RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि भाषा पर जोर देना और उसके लिए आंदोलन करना एक तरह की बीमारी है। सबसे पहले हम मानते हैं कि भागवत को जरूर पता होगा कि इस देश में भाषा के आधार पर राज्यों का रीऑर्गेनाइजेशन क्यों जरूरी हो गया। अगर भागवत को अपनी भाषा और अपने इलाके से प्यार एक बीमारी लगती है, तो हम यह बताना चाहेंगे कि यह 'बीमारी' इस देश के ज्यादातर राज्यों में फैली हुई है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा के 'अच्छे दिन' RSS के चलते आए, राम मंदिर आंदोलन का मिला फायदा: मोहन भागवत

राज ठाकरे ने कहा, कर्नाटक से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु तक, भाषा और प्रांतों की मज़बूत पहचान है। पश्चिम बंगाल, पंजाब और गुजरात में भी यही भावना है। क्या भागवत ने यह समझने की कोशिश की है कि यह भावना असल में क्या है? जब चार या पांच राज्यों से बड़े ग्रुप एक साथ दूसरे राज्यों में चले जाते हैं, वहां घमंड से पेश आते हैं, वहां के कल्चर को नकारते हैं, वहां की भाषा का अपमान करते हैं और अपना वोट बैंक बनाते हैं, तो वहां के लोगों में गुस्सा बढ़ता है, जिससे गुस्सा भड़कता है। आप इसे बीमारी कहते हैं? और अगर यह बीमारी है, जैसा कि आप कहते हैं, तो यह गुजरात में भी फैल गई है। जब उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों लोगों को गुजरात से निकाल दिया गया, तो आप वहां जाकर मेलजोल का पाठ क्यों नहीं पढ़ाते थे? आपने कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब या पश्चिम बंगाल में यही पाठ क्यों नहीं पढ़ाते थे?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहन भागवत ने अदनान सामी के साथ खाया खाना, कांग्रेस ने बता दिया राष्ट्रविरोधी

राज ठाकरे ने कहा, “ऐसा इसलिए नहीं है कि मराठी लोग टॉलरेंट हैं बल्कि इसलिए है कि यहां के शासक बिना रीढ़ के हैं, इसलिए भागवत इस तरह बोलने की हिम्मत करते हैं। कुछ महीने पहले, चुनाव से ठीक पहले, भैयाजी जोशी ने यह कहकर मराठी लोगों को भड़काया था कि मुंबई की भाषा सिर्फ मराठी ही नहीं बल्कि गुजराती भी है, जिससे गुजराती बोलने वालों को लुभाने की कोशिश की गई थी। यह सब इसलिए किया गया ताकि BJP को इनडायरेक्टली कैसे फायदा हो सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जो खुद को नॉन-पॉलिटिकल संगठन कहता है, को ऐसे मामलों में क्यों पड़ना चाहिए? हम संघ के काम की इज्जत करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इनडायरेक्ट पॉलिटिकल रुख अपनाए। और अगर आप ऐसा करने पर अड़े हैं, तो पहले सरकार को पूरे देश में हिंदी (जो वैसे तो देश की भाषा भी नहीं है) थोपने के लिए डांटने की हिम्मत दिखाएं, और उसके बाद ही हमें मेल-जोल पर लेक्चर दें।”