The Dalai Lama contribution to music earned him a Grammy Award surpassed a US Supreme Court judge दलाई लामा का संगीत में ऐसा योगदान, मिल गया ग्रैमी अवॉर्ड; US सुप्रीम कोर्ट की जज को पीछे छोड़ा, India News in Hindi - Hindustan
More

दलाई लामा का संगीत में ऐसा योगदान, मिल गया ग्रैमी अवॉर्ड; US सुप्रीम कोर्ट की जज को पीछे छोड़ा

तिब्बत के बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। यह दलाई लामा का पहला ग्रैमी पुरस्कार है। उन्होंने इस श्रेणी में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन को पीछे छोड़ा।

Mon, 2 Feb 2026 11:39 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
दलाई लामा का संगीत में ऐसा योगदान, मिल गया ग्रैमी अवॉर्ड; US सुप्रीम कोर्ट की जज को पीछे छोड़ा

तिब्बत के शीर्ष बौद्ध गुरु दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार के एल्बम के लिए दिया गया है। उन्होंने बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है। इस एल्बम का नाम 'मेडिटेशन्सः रिफ्लेक्शन ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में उनके नाम का ऐलान किया गया है। वह के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ यह अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि संगीत की दुनिया में ग्रैमी अवॉर्ड बहुत प्रतिष्ठित है। यह पुरस्कार 'रिकॉर्डिंग अकैडमी की तरफ से कलाकारों और रिकॉर्डिंग से जुड़े टेक्निकल प्रफेशनल्स को दिया जाता है। यह दलाई लामा का पहला ग्रैमी पुरस्कार है। उन्होंने इस श्रेणी में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन को पीछे छोड़ा।

'के-पॉप डेमन हंटर्स' फिल्म के गीत 'गोल्डन' ने दृश्य मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता। यह पहला मौका है जब किसी के-पॉप कलाकार/समूह ने ग्रैमी जीता। गीतकारों ने पुरस्कार लेते समय अंग्रेज़ी और कोरियाई दोनों भाषाओं में अपना भाषण दिया। संगीत फिल्म का पुरस्कार 'म्यूज़िक फॉर जॉन विलियम्स' को मिला और इसी के साथ निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीता और वह आधिकारिक रूप से ईजीओटी (एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर जीतने वाले कलाकार) बन गए।

मुख्य समारोह से पहले होने वाला प्रारंभिक पुरस्कार समारोह लॉस एंजिलिस शहर के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया गया। इस दौरान 86 ग्रैमी पुरस्कार दिए जाने हैं। समारोह में कई कलाकारों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की आव्रजन नीति के खिलाफ आवाज उठाई। अमेरिकी गायक शाबूजी ने भावुक होकर कहा कि प्रवासियों ने इस देश को बनाया है। अमेरिकी गायक ग्लोरिया एस्टेफन ने भी मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई।

मुख्य समारोह की मेजबानी हास्य कलाकार ट्रेवर नोआ करेंगे। 2026 के ग्रैमी नामांकनों में केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और अन्य बड़े नाम भी दौड़ में शामिल हैं।