Suvendu Adhikari new CM West Bengal Amit Shah slams TMC 9 Districts not won single seat BJP Gangotri to Ganga Sagar वो 9 जिले कौन-कौन? जहां ममता दीदी की पार्टी का खाता भी न खुल पाया; अमित शाह ने तंज कस बताया, India News in Hindi - Hindustan
More

वो 9 जिले कौन-कौन? जहां ममता दीदी की पार्टी का खाता भी न खुल पाया; अमित शाह ने तंज कस बताया

शाह ने कहा कि बंगाल चुनाव में मिली जीत बेहद महत्वपूर्ण है; इस प्रचंड जनादेश के साथ हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ और गौ-तस्करी असंभव हो जाएगी।

Fri, 8 May 2026 06:16 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
वो 9 जिले कौन-कौन? जहां ममता दीदी की पार्टी का खाता भी न खुल पाया; अमित शाह ने तंज कस बताया

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने इसका ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में नई सरकार राज्य में कानून का शासन स्थापित करेगी और राज्य को घुसपैठिया मुक्त करेगी। शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिस तरह हमने असम में घुसपैठ को पूरी तरह से थाम दिया है, अब बंगाल में भी वही होगा और यहां भी अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया जाएगा।

भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के आंकड़ों पर खुशी जताई और कहा कि इस बार गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की लहर कितनी प्रचंड थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे विधायकों की जीत का अंतर औसतन 28 हजार वोट रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान; शपथ कल

इन 9 जिलों में तृणमूल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

शाह ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी पर भी तंज कसा और कहा कि इस बार के चुनाव में राज्य के कुल 23 जिलों में से 9 जिलों में तृणमूल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। उन जिलों में पूर्वी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, कलिपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और पश्चिमी बर्धमान शामिल है। यानी इन जिलों की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि 23 में से 20 जिलों में भाजपा नंबर वन पार्टी रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं शुभेंदु, जिन्हें भाजपा ने बनाया बंगाल का CM; ममता के भी थे करीबी

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार

शाह ने कहा कि 1950 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था, वह आज उनकी जन्मभूमि पर साकार हुआ। वह जहां कहीं भी होंगे यह देखकर आह्लादित हो रहे होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जीत जितना सुखदायी है, उससे भी ज्यादा इसके लिए संघर्ष की यात्रा दुखदायी है क्योंकि इस प्राप्ति के लिए भाजपा के 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई है। उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के प्रति पूरे भाजपा परिवार और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से कोटि कोटि प्रणाम करता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक और 'गायब' हो गए 10 विधायक, TMC के 70 MLA ही पहुंचे

अपराधी ही राजनेता बन गए थे

शाह ने कहा कि बंगाल चुनाव में मिली जीत बेहद महत्वपूर्ण है; इस प्रचंड जनादेश के साथ हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ और गौ-तस्करी असंभव हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी ने हर बार की तरह ईवीएम को तो दोषी ठहराया ही कांग्रेस ने चुनावी विफलताओं को छिपाने के लिए 'वोट चोरी' का भी आरोप लगाया। उन्होंने ममता बनर्जी के पिछे 15 सालों को अपराध राज बताते हुए कहा कि उनके शासनकाल में अपराधी ही राजनेता बन गए थे। उन्होंने कहा, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान ममता बनर्जी ने प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण किया।