supreme court orders all digital arrest cases investigation by cbi डिजिटल अरेस्ट के सारे केसों की जांच करे CBI, बैंकों की भूमिका भी करें चेक: SC, India News in Hindi - Hindustan
More

डिजिटल अरेस्ट के सारे केसों की जांच करे CBI, बैंकों की भूमिका भी करें चेक: SC

डिजिटल अरेस्ट के केसों में अब सुप्रीम कोर्ट सख्त हुआ है और उसने सीबीआई से ऐसे सारे मामलों की जांच करने का आदेश दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि एजेंसी देश भर में हुए डिजिटल फ्रॉड के केसों की जांच करे। यही नहीं अदालत ने एजेंसी को बैंकों की भूमिका की जांच करनी होगी।

Mon, 1 Dec 2025 03:16 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डिजिटल अरेस्ट के सारे केसों की जांच करे CBI, बैंकों की भूमिका भी करें चेक: SC

देश भर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बहुत सारे फ्रॉड हुए हैं। कभी दारोगा, कभी कमिश्नर तो कभी सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों के नाम पर डराकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकियां दी गई हैं और उससे बचाने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ऐसे मामलों को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट सख्त हुआ है और उसने सीबीआई से ऐसे सारे मामलों की जांच करने का आदेश दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि एजेंसी देश भर में हुए डिजिटल फ्रॉड के केसों की जांच करे। यही नहीं अदालत ने एजेंसी को बैंकों की भूमिका की जांच करनी होगी। इसके लिए एजेंसी को फ्रीहैंड है।