महिला आरक्षण में बदलना क्या है, पहले डिटेल में बताएं, विपक्ष की सरकार से मांग; टॉप-5 न्यूज
पीएम मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। यह जानकारी भारत में अमेरकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी। गोर ने सोशल मीडिया पर कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की अभी बातचीत हुई।'

होर्मुज स्ट्रेट में संकट के बीच भारत ने ऊर्जा आपूर्ति के लिए विदेशी निर्भरता को लगातार कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पहले भारत क्रूड ऑयल, एलएनजी और एलपीजी जैसी ऊर्जा जरूरतों के लिए 27 देशों पर निर्भर था, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 41 देशों तक पहुंच गई है। वहीं, पिछले 25 दिनों से जारी ईरान जंग की वजह से वैश्विक तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच एक अहम खुलासा सामने आया है। एक आरटीआई के जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि भारत के पास मौजूद रणनीतिक कच्चे तेल का भंडार देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही पूरा कर सकते हैं। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए मंगलवार की टॉप-5 न्यूज...
महिला आरक्षण में बदलना क्या है, पहले डिटेल में बताएं; विपक्ष की सरकार से मांग
विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन पर सरकार से स्पष्ट जानकारी मांगी है और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष के दलों की बैठक मंगलवार सुबह हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर सरकार से विस्तृत नोट मांगा जाएगा। इस नोट में संशोधन की सटीक रूपरेखा बताई जाए ताकि बैठक फलदायी हो सके। पढ़ें पूरी खबर...
होर्मुज के भरोसे नहीं बैठा भारत; 41 देशों से आयात और PNG को बढ़ावा, उठाए कई कदम
होर्मुज स्ट्रेट में संकट के बीच भारत ने ऊर्जा आपूर्ति के लिए विदेशी निर्भरता को लगातार कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पहले भारत क्रूड ऑयल, एलएनजी और एलपीजी जैसी ऊर्जा जरूरतों के लिए 27 देशों पर निर्भर था, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 41 देशों तक पहुंच गई है। इससे आपूर्ति स्रोतों में विविधता आई है और किसी एक क्षेत्र या देश पर अत्यधिक निर्भरता कम हुई है। सरकार ने घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूत करने के लिए LPG के साथ PNG को बढ़ावा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान को मिला नया सिक्योरिटी चीफ, लारीजानी की मौत के बाद बागेर को बड़ी जिम्मेदारी
ईरान में सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत के बाद देश में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। मोहम्मद बागेर जुल्घदर को नया सिक्योरिटी चीफ नियुक्त किया गया है। हाल ही में इजरायली हवाई हमलों में लारीजानी की मौत हो गई, जिसके साथ उनका बेटा मोर्तेजा लारीजानी और उनके कार्यालय के प्रमुख अलिरेजा बयात भी शहीद हो गए। यह घटना 17 मार्च को तेहरान के बाहरी इलाके में हुई, जब वे अपनी बेटी के घर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
भारत के पास 10 दिन से भी कम का रणनीतिक तेल भंडार; RTI के जबाव में बोली सरकार
पिछले 25 दिनों से जारी ईरान जंग की वजह से वैश्विक तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच एक अहम खुलासा सामने आया है। एक आरटीआई के जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि भारत के पास मौजूद रणनीतिक कच्चे तेल का भंडार देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही पूरा कर सकते हैं। सरकार की तरफ से दिया गया यह जवाब दिखाता है कि भारत के पास कितना कम तेल भंडार बचा है। पढ़ें पूरी खबर...
8वां वेतन आयोग बोनस पर भी लेगा फैसला? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी
केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वैसे तो सिफारिशें 18 महीने के भीतर देना है लेकिन केंद्रीय कर्मचारी यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिर किन-किन मुद्दों पर वेतन आयोग फैसला लेगा। अगर सरकार के नोटिफिकेशन को देखें तो इसमें उन बातों का जिक्र है जिसके बारे में वेतन आयोग मंथन करेगा। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन