Police Solve Robbery Case in Silly Within 24 Hours Two Arrested 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, India News in Hindi - Hindustan
More

24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सिल्ली थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सफलता के पीछे पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच थी। लूट के आरोपियों से लूटे गए पैसे और सामान बरामद किए गए।

Wed, 17 June 2026 06:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के कारण मामले का शीघ्र उद्भेदन संभव हो सका। इस सफलता के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है। जानकारी के अनुसार दोवाड़ु निवासी लाह व्यापारी शिवशंकर दत्ता ने 15 जून को सिल्ली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि बदालु के समीप अज्ञात अपराधियों ने उनसे 20 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन तथा अन्य जरूरी सामान लूट लिए। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से मिली सफलता:

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर दोवाड़ु निवासी स्व. हरे कृष्ण दत्ता के पुत्र 50 वर्षीय निमाई चंद दत्ता तथा राहे थाना क्षेत्र के गोमदा निवासी इंद्रजीत महतो के पुत्र 20 वर्षीय प्रवीण महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 16,500 रुपये नगद, एक कीपैड मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल, हैंड बैग, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, वोटर पहचान पत्र और बैंक की चेकबुक बरामद की है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस टीम की सराहना:

थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। छापेमारी अभियान में एसआई रामदेव कुमार यादव, अमित कुमार दास, अरुण प्रसाद यादव, उदय कुमार सिंह, एएसआई विनोद कुमार चौधरी, युधिष्ठिर महतो, अमरकांत सिन्हा, लिबनुस बा:, मानस चंद्र गगन और मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।