JPSC Civil Service Appointment Scam 31 Accused Fail to Appear in Court समन के बावजूद जेपीएससी प्रथम नियुक्ति घोटाला में 31 आरोपी गैरहाजिरी, India News in Hindi - Hindustan
More

समन के बावजूद जेपीएससी प्रथम नियुक्ति घोटाला में 31 आरोपी गैरहाजिरी

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले के 31 आरोपियों ने डेढ़ साल बाद अदालत में उपस्थित नहीं होने की चुनौती दी है। 16 जनवरी 2025 को 74 आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया गया था। लेकिन, 31 आरोपियों की उपस्थिति अब तक दर्ज नहीं की गई है।

Wed, 17 June 2026 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
समन के बावजूद जेपीएससी प्रथम नियुक्ति घोटाला में 31 आरोपी गैरहाजिरी

रांची, संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले के 31 आरोपियों की ओर से डेढ़ साल बाद अदालत में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है, जो सीबीआई के लिए चुनौती बन गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए 16 जनवरी 2025 को ही कुल 74 आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद 42 आरोपियों ने कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित दर्ज कराई। वर्तमान में निर्धारित तारीख को अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। लेकिन, 31 आरोपियों की ओर से अब तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों को जारी समन का तामिला (सर्विस रिपोर्ट) अभी तक अदालत को प्राप्त नहीं हुई है। अदालत ने समन तामिला रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने पर अगली तिथि निर्धारित करते हुए मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी। अब अगली सुनवाई में अनुपस्थित आरोपियों की उपस्थिति और समन तामिला की स्थिति पर विचार किया जाएगा। संज्ञान लेने के बाद एक आरोपी शालिनी विजय की मौत हो गई है।