Hindi NewsNational NewsJharkhand High Court Dismisses Provisional Bail Plea of Amit Gupta in Rs 730 Crore GST Scam
जीएसटी घोटाले में औपबंधिक जमानत याचिका खारिज
झारखंड हाईकोर्ट में 730 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के आरोपी अमित गुप्ता की प्रोविजनल बेल याचिका पर सुनवाई हुई। स्वास्थ्य के आधार पर याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गई, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। गुप्ता ने बेहतर चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता बताई, लेकिन अदालत ने कहा कि रिम्स में आवश्यक उपचार उपलब्ध है।
Wed, 17 June 2026 06:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची

रांची, विशेष संवाददाता। 730 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाला मामले के आरोपी अमित गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य आधार पर दायर प्रोविजनल बेल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अमित गुप्ता की ओर से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गई, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। याचिका में अमित गुप्ता ने कहा था कि रिम्स में उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए किसी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज कराने की आवश्यकता है। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह तथ्य आया कि निचली अदालत को रिम्स की ओर से सूचित किया गया था कि वहां उनके उपचार की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन