Gaurav Kumar Pushkar Appointed as Head of PIB and CBC in Ranchi गौरव पुष्कर बने पीआईबी और सीबीसी रांची के कार्यालय प्रमुख, India News in Hindi - Hindustan
More

गौरव पुष्कर बने पीआईबी और सीबीसी रांची के कार्यालय प्रमुख

रांची। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) का प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर को बनाया गया है। वे वर्तमान में दूरदर्शन समाचार रांची में समाचार संपादक की भूमिका भी निभा रहे हैं। पुष्कर ने कई महत्वपूर्ण जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

Wed, 17 June 2026 06:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
गौरव पुष्कर बने पीआईबी और सीबीसी रांची के कार्यालय प्रमुख

रांची। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो महत्वपूर्ण विभागों- पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), रांची के कार्यालय प्रमुख का दायित्व गौरव कुमार पुष्कर को दिया गया है। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारी पुष्कर वर्तमान में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के साथ दूरदर्शन समाचार रांची में समाचार संपादक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इससे पूर्व वे सीबीसी की डाल्टनगंज इकाई के प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे हैं। पुष्कर पीआईबी से संबंधित समन्वय कार्यों का भी प्रभावी संचालन करते रहे हैं। इनके नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों और जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।