ESIC Provides Financial Assistance to Family of Deceased Employee in Ranchi ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी के आश्रितों को ईएसआईसी ने सौंपी सहायता राशि, India News in Hindi - Hindustan
More

ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी के आश्रितों को ईएसआईसी ने सौंपी सहायता राशि

रांची में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले उमेश कुशवाहा के परिवार को 1,43,880 रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही परिवार को 13,200 रुपये प्रतिमाह की आश्रित पेंशन भी दी जाएगी, जो आजीवन मिलेगी।

Wed, 17 June 2026 06:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी के आश्रितों को ईएसआईसी ने सौंपी सहायता राशि

रांची, वरीय संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मी स्वर्गीय उमेश कुशवाहा के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने परिवारजनों को एकमुश्त 1,43,880 रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया। क्षेत्रीय निदेशक ने आश्रितों को बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के प्रावधानों के तहत परिवार को 13,200 रुपये प्रतिमाह की आश्रित पेंशन भी दी जाएगी। यह राशि नियमों के अनुसार, आजीवन भुगतान की जाएगी, जिससे परिवार को नियमित आर्थिक संबल मिलता रहेगा। शिवेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में उपनिदेशक शशि शेखर, सहायक निदेशक विनय जसवाल, शाखा प्रबंधक अमित रंजन, नियोक्ता प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ एचआर एग्जीक्यूटिव मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।