15 साल से एक ही जगह पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग
खूंटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर झारखंड में 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने प्रशासनिक निष्पक्षता को प्रभावित करने की आशंका जताई और ग्रामीण पुलिसकर्मियों के लिए भत्तों और स्थानांतरण नीति में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।
Wed, 17 June 2026 06:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची

खूंटी, संवाददाता। झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर खूंटी सहित राज्यभर में 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबी तैनाती से प्रशासनिक निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका रहती है। मिश्रा ने ग्रामीण पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की असमानता, वर्दी भत्ता और राशन मनी की विसंगतियों को दूर करने तथा पुलिसकर्मियों पर स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की।
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन