Stone pelting Shivaji Jayanti procession sparks tension Karnataka BJP Congress top five कर्नाटक में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, माहौल गरमाया; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

कर्नाटक में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, माहौल गरमाया; टॉप-5 न्यूज

भाजपा नेता विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री को आगाह किया कि वे हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा न लें। उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'जब हमारे प्रिय लोगों और हमारे देश की पहचान की बात आती है तो चुप रहने का कोई सवाल ही नहीं उठता!'

Fri, 20 Feb 2026 07:42 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्नाटक में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, माहौल गरमाया; टॉप-5 न्यूज

मोहम्मद यूनुस की रवानगी होते ही बांग्लादेश और भारत के संबंध सुधरने लगे हैं। शुक्रवार को तारिक रहमान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बंद पड़ीं वीजा सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया। वहीं, सीएम योगी ने यूपी के 25 लाख युवाओं को फ्री एआई वर्जन देने का ऐलान किया। साथ ही हर पंचायत में डिजिटल उद्यमी महिला को 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की भी भी घोषणा की। सीएम योगी ने यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में बोल रहे थे। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज...

कर्नाटक में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव से तनाव; BJP बोली- उत्सव मनाना छोड़ दें?

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसे लेकर माहौल गरमाया हुआ है और राजनीतिक बयानबाजियां तेज हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शांति और सद्भाव की अपील की है। जिला मुख्यालय बागलकोट कस्बे में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया और प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...

टीवी की आवाज कम करने पर हुआ झगड़ा, पत्नी ने चाकू मारकर पति की हत्या कर दी

आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले के मंगलागिरी में घरेलू झगड़ा जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, पति–पत्नी के बीच टीवी की आवाज को लेकर बहस शुरू हो गई थी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में की गई है, जो पेशे से एयर कंडीशनिंग मैकेनिक था और अपनी पत्नी क्रांति के साथ आंध्र प्रदेश टाउनशिप और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TIDCO) हाउसिंग कॉलोनी में रहता था। पढ़ें पूरी खबर...

यूनुस की रवानगी होते ही सुधरे बांग्लादेश-भारत संबंध, तारिक सरकार का बड़ा फैसला

मोहम्मद यूनुस की रवानगी होते ही बांग्लादेश और भारत के संबंध सुधरने लगे हैं। शुक्रवार को तारिक रहमान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बंद पड़ीं वीजा सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया। बांग्लादेश ने नई दिल्ली में अपने हाई कमीशन में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस लगभग दो महीने बाद फिर से शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

25 लाख युवाओ को फ्री एआई सेवा और डिजिटल उद्यमी महिला को 10 लाख तक का ऋण

सीएम योगी ने यूपी के 25 लाख युवाओं को फ्री एआई वर्जन देने का ऐलान किया। साथ ही हर पंचायत में डिजिटल उद्यमी महिला को 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की भी भी घोषणा की। सीएम योगी ने यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में बोल रहे थे। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है और यूपी सरकार 25 लाख युवाओं को मुफ्त एआई टूल उपलब्ध कराएगी। पढ़ें पूरी खबर...

तेजस्वी का दावा- नीतीश ने होम छोड़ा तो अपराध बढ़े, सम्राट बोले- फैसले CM ले रहे

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्य में बढ़ते अपराध पर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया तो राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सीएम बेसहाय हो गए हैं, इसलिए उन्होंने सबसे अहम माने जाना वाला गृह विभाग अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दे दिया। पढ़ें पूरी खबर...