Siddaramaiah asked to step down from Karnataka CM Post Congress high command reports कर्नाटक में सिद्धारमैया शासन का अंत? कांग्रेस हाई कमान ने दे दिया आदेश; इस्तीफा कब, India News in Hindi - Hindustan
More

कर्नाटक में सिद्धारमैया शासन का अंत? कांग्रेस हाई कमान ने दे दिया आदेश; इस्तीफा कब

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान थमती नजर आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि सिद्धारमैया को इस्तीफा देने का आदेश मिल चुका है। बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा है। खबरें हैं कि वह गुरुवार को इस्तीफा दे देंगे।

Tue, 26 May 2026 10:57 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्नाटक में सिद्धारमैया शासन का अंत? कांग्रेस हाई कमान ने दे दिया आदेश; इस्तीफा कब

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान थमती नजर आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि सिद्धारमैया को इस्तीफा देने का आदेश मिल चुका है। बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा है। इसके बदले में उन्हें दिल्ली में बड़ी भूमिका और राज्यसभा सीट देने का भी वादा किया गया है। खबरें हैं कि वह गुरुवार को इस्तीफा दे देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक के दिग्गज नेताओं को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था। इसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल थे। सिद्धारमैया ने मंगलवार को पार्टी के संगठन महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से, कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में मुलाकात की थी।

चार राज्यसभा सीटों पर होने हैं चुनाव
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की बात से इनकार किया था। इंडिया टुडे के मुताबिक पार्टी की तरफ से कहा गया था कर्नाटक के राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बैठक में चर्चा होनी है। बता दें कि कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। अनुमान है कि कांग्रेस इनमें से तीन सीटें जीत सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सिद्धारमैया को इन्हीं में एक सीट से राज्यसभा भेजने की तैयारी है। सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद से हटाने की खबर तो आ रही है। लेकिन उनकी जगह, कर्नाटक में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कर्नाटक में सीएम पद के दावेदारों में, डीके शिवकुमार और जी परमेश्वर के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं।

तीन साल हो चुके हैं पूरे
गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा था कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने 26 मई को दिल्ली में एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उन्हें बैठक के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। यहां पर काफी अरसे से नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अटकलें चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस ‘पाप’ का प्रायश्चित करने पहुंचे रणवीर सिंह, चामुंडेश्वरी मंदिर में गुहार
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर फॉलोवर बनाइए बोनस पाइए, इस कंपनी के क्रेजी ऑफर से सब हैरान
ये भी पढ़ें:जहर ऐसा काटने से मर जाए हाथी, लेकिन ममता से भरी; मादा किंग कोबरा की कहानी

ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले वाली बात
शिवकुमार के समर्थक 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनने को लेकर हुए कथित समझौते के तहत उनकी (शिवकुमार) पदोन्नति पर जोर देते रहे हैं। वहीं, सिद्धारमैया हमेशा यही कहते रहे हैं कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। दूसरी तरफ शिवकुमार ने लगातार यही कहा है कि वह कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे और मुख्यमंत्री पद पर परिवर्तन के संबंध में परिणाम समय के साथ पता चल जाएगा।