Shuvendu Adhikari PA Chandranath driver has also sustained three bullet wounds condition is critical शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के ड्राइवर को भी लगी हैं 3 गोलियां, हालत काफी नाजुक, India News in Hindi - Hindustan
More

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के ड्राइवर को भी लगी हैं 3 गोलियां, हालत काफी नाजुक

आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ की पर चलती कार में चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन उन्हें लगीं। हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

Thu, 7 May 2026 10:07 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता।
share
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के ड्राइवर को भी लगी हैं 3 गोलियां, हालत काफी नाजुक

Suvendu Adhikari's PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल के संभावित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा को भी तीन गोलियां लगी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया। उनकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। भाजपा की शानदार जीत के बाद इस हिंसक घटना ने बंगाल का सियासी पारा बढ़ा दिया है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है।

आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ की पर चलती कार में चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन उन्हें लगीं। हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। तस्वीरों में कार की बाईं ओर की सामने वाली खिड़की पर गोलियों के निशान और दरारें साफ दिखाई दे रही थीं।

चंद्रनाथ रथ कई वर्षों से शुभेंदि अधिकारी के लिए काम कर रहे थे। वह उनके करीबी लोगों में से एक थे। घटना की सूचना मिलते ही शुभेंदु अधिकारी तुरंत मध्यमग्राम स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां शव को रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, हमले के बाद चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव बोरा घायल हो गए। उन्हें भी तीन गोलियां लगीं। उन्हें कोलकाता के पास उत्तरी 24 परगना जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या के मामले की जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना को सुपारी लेकर हत्या करने वालों ने अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''जांचकर्ता घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस के कई दल गठित किए गए हैं।''

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रथ की कार को रात करीब साढ़े 10 बजे डोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच दोहरिया के पास रोका और वे गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए।