फुटबॉल खेलते समय अचानक गिर पड़े शिलांग के सांसद, मौत; सदमे में पूरा मेघालय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, इसलिए उन्हें तुरंत एडवांस इलाज के लिए जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

मेघालय की राजधानी शिलांग में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के सांसद रिकी एजे सिंगकोन की 54 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सिंगकोन गुरुवार को मावलाई मावियोंग में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते समय बेहोश हो गए थे। वे वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के नेता थे।
न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सांसद एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा ले रहे थे, तभी वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, इसलिए उन्हें तुरंत एडवांस इलाज के लिए जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
पूरे मेघालय में शोक का माहौल
घटना के तुरंत बाद मेघालय के डिप्टी चीफ प्रेस्टोन तिनसॉन्ग, VPP चीफ आर्डेंट एम. बसायावमोइट समेत कई पॉलिटिकल लीडर भी हॉस्पिटल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन सांसद को बचाया नहीं जा सका। अब मौजूदा सांसद की अचानक मौत से पूरे मेघालय के लोग सदमे में हैं। कई नेताओं और समर्थकों ने घटना पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री संगमा ने जताया दुख
उनके निधन के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने एक्स पर शोक जताया और लिखा, “शिलांग के माननीय सांसद, डॉ. रिकी ए. जे. सिंगकोन के असमय निधन से बहुत सदमा लगा और बहुत दुखी हूं। डॉ. रिकी एक समर्पित और दयालु नेता थे, जिनमें जनता की सेवा के लिए गहरा उत्साह और अपने लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी। वह विश्वास में पक्के थे और उन्होंने विनम्रता, दूरदर्शिता और समाज को आगे बढ़ाने की सच्ची इच्छा के साथ सेवा की।”




साइन इन