Shashi Tharoor Will Not Attend Satheesan Swearing in Ceremony in Kerala Know Reason केरल में वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे शशि थरूर, जानिए क्या है वजह, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल में वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे शशि थरूर, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने कांग्रेस और केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।

Fri, 15 May 2026 05:42 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
share
केरल में वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे शशि थरूर, जानिए क्या है वजह

केरल में वीडी सतीशन अगले मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 18 मई की तारीख तय की गई है। मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम थे, जिसमें केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन, रमेश चेन्नीथला और शशि थरूर शामिल थे। हालांकि, थरूर के बनने की संभावना काफी कम थीं, लेकिन रेस में वह भी शामिल थे। ऐसे में अब जब वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं तो थरूर शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे। दरअसल, इसके पीछे की वजह थरूर ने बताई है और कहा है कि वह बोस्टन जा रहे हैं, जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया, ''मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने कांग्रेस और केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। मैं इस हफ्ते के आखिर में बोस्टन में हूं, जहां मैं अपने पुराने शिक्षण संस्थान टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण दूंगा। साथ ही, अपनी बैच के 50वीं वर्षगांठ के रि-यूनियन समारोह में भी हिस्सा लूंगा। अमेरिका में यह अतीत का जश्न मनाने का एक अवसर है, जबकि मैं केरल में भविष्य की ओर देख रहा हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल में SIR की वजह से चुनाव जीत गई कांग्रेस, शशि थरूर का अलग ही दावा

इससे पहले, थरूर ने बीते दिन वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री चुने जाने पर भी बधाई दी थी। उन्होंने केरल में यूडीएफ को मिली जीत को किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे यूडीएफ की जीत बताया था। थरूर ने केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन के चयन की सराहना करते हुए कहा कि उनके दढ़ संकल्प और पार्टी एवं जनता के लिए की गई उनकी वर्षों की सेवा को स्वीकारोक्ति मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिनराई विजयन के घर पहुंचे केरल के सीएम बनने जा रहे सतीशन, किस बात के हो गए मुरीद

'मैंने साथ प्रचार किया और उनकी नियुक्ति से मैं खुश हूं'

थरूर ने 'एक्स' पर कहा, ''वी.डी. सतीशन जी को कांग्रेस विधायक दल का नेता जाने पर हार्दिक बधाई, यह उनकी दृढ़ संकल्प, दृढ़ विश्वास और हमारी पार्टी और लोगों के लिए वर्षों की समर्पित सेवा की एक उपयुक्त स्वीकारोक्ति है।" तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ''मैंने उनके साथ प्रचार किया और उनकी नियुक्ति से मैं खुश हूं।'' थरूर ने कहा, '' हम सभी को यह एहसास है कि जिस जनादेश ने उन्हें पद तक पहुंचाया है, वह एक व्यक्ति की जीत नहीं है, यह टीम यूडीएफ के लिए जनादेश है। यह सुनिश्चित करने में प्रत्येक वरिष्ठ नेता की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है कि यह सरकार केरल के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारे गठबंधन की ताकत इसकी बहुलता में निहित है, और हम सभी एक ऐसे केरल के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं जो समृद्ध, न्यायपूर्ण और दूरदर्शी हो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने क्या कहा कि मान गए वेणुगोपाल, CM जैसा पद जाने दिया; इनसाइड स्टोरी