Shashi Tharoor jokes about not sharing stage with Priyanka Chopra at Harvard event goes viral अफसोस, साथ में नहीं..; प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच नहीं मिला तो शशि थरूर, रिएक्शन वायरल, India News in Hindi - Hindustan
More

अफसोस, साथ में नहीं..; प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच नहीं मिला तो शशि थरूर, रिएक्शन वायरल

शशि थरूर और प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ के वक्ताओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस पर थरूर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि But not together, alas! उनके इस पोस्ट से साफ हो गया कि दोनों ने सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया और मंच साझा नहीं किया।

Sun, 15 Feb 2026 06:11 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
अफसोस, साथ में नहीं..; प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच नहीं मिला तो शशि थरूर, रिएक्शन वायरल

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 14-15 फरवरी 2026 को आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस में शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नामों की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन असली चर्चा में तब आया जब शशि थरूर ने अपनी क्लासिक विटी स्टाइल में एक पोस्ट पर कॉमेंट किया और लिखा But not together, alas! (अफसोस, साथ में नहीं!)। अब उनक पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स के बीच जमकर चर्चा का विषय बन गई।

दरअसल, एक पोस्ट में शशि थरूर और प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ के वक्ताओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस पर थरूर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि But not together, alas! उनके इस पोस्ट से साफ हो गया कि दोनों ने सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया और मंच साझा नहीं किया।

शशि थरूर की चुटीली टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि शुक्र है, आयोजकों को आखिरी समय पर अपनी गलती का अहसास हो गया। दूसरे ने मजाक में कहा कि दिल से अभी भी जवान; उम्र तो बस एक संख्या है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि शायद यह पहली बार है जब आपने अपना आकर्षण दिखाने का मौका गंवाया है। निक भाग्यशाली है।

इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘The India We Imagine’ रही। कार्यक्रम का मकसद भारतीय व्यापार, नीतियों, संस्कृति और दक्षिण एशिया की विविधता पर गहन चर्चा करना तथा वैश्विक मंच पर भारत की उभरती भूमिका को रेखांकित करना था। सम्मेलन में शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा Netflix India की ग्लोबल अफेयर्स डायरेक्टर महिमा कौल सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत हैं।

कॉन्फ्रेंस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह आयोजन पूरी तरह छात्रों द्वारा संचालित था और इसमें भारत से जुड़े विविध विषयों पर गहन चर्चाएं हुईं। शशि थरूर ने एक अन्य पोस्ट में सम्मेलन की तारीफ करते हुए कहा कि खचाखच भरी सभा में भारत से संबंधित मुद्दों पर लोगों की गहरी दिलचस्पी देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि वहां मौजूद युवाओं में देश के प्रति उत्साह और भविष्य के लिए जुनून बेहद प्रेरणादायक था। साथ ही, उन्होंने छात्र आयोजकों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई भी दी।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।