Shashi Tharoor came back after exposing Pakistan abroad what did he say after meeting PM Modi विदेश में पाकिस्तान की पोल खोलकर आए शशि थरूर, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले?, India News in Hindi - Hindustan
More

विदेश में पाकिस्तान की पोल खोलकर आए शशि थरूर, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले?

Shashi Tharoor: दुनिया के तमाम देशों में भारत का डंका बजवाकर लौटे कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। शशि थरूर ने कहा कि इस दौरान सभी ने पीएम को एक सलाह भी दी।

Tue, 10 June 2025 11:51 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
विदेश में पाकिस्तान की पोल खोलकर आए शशि थरूर, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले?

Shashi Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोलकर वापस अपने देश आने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों के साथ तस्वीरें साझा करके इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमने पीएम से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें कुछ सलाह भी दी।

एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज हम सभी प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्य मिले हैं। वह हम सभी के काम से काफी खुश थे। यह मुलाकात इसी वजह से थी कि वह हम सभी का नजरिया इस पर क्या है इसके बारे में जानकारी चाहते थे.. यह बहुत अच्छी मीटिंग थी। हालांकि यह किसी फॉर्मल मीटिंग से बिल्कुल अलग थी.. हम सभी ने उनसे साधारण तरीके से बात की। हां, हम लोग बाहर से आए हुए थे तो उन्हें अपनी रिपोर्ट और अनुभव बता रहे थे लेकिन यह कोई भाषण या प्रजेंटेशन की तरह नहीं था।”

कांग्रेस सांसद से पूछा गया कि पीएम मोदी ने आपसे आपकी यात्रा के बारे में कुछ पूछा। इसका जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा, "हमारी बेहतरीन बातचीत हुई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। हां, जहां तक मुझे समझ आया सभी लोगों का एक सामान्य विचार यह था कि वह जिस भी देश में गए हैं वहां के लोगों को यह विचार काफी पसंद आया कि भारत से सांसद उनके देशों में आए हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का शानदार तरीके से स्वागत किया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक डेलीगेशन की फजीहत, US सांसद ने उठाया डॉ. अफरीदी का मुद्दा, थरूर ने दिया साथ
ये भी पढ़ें:थरूर, ओवैसी, सुले देश के लिए खड़े रहे; पर राहुल ने किया विश्वासघात, बोले हिमंता

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम सभी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस बात को कहा कि हमें इस तरीके से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समय-समय पर दूसरे देशों में भेजने चाहिए, जो कि वहां जाकर भारत की बात को रखे और दूसरे देशों के सांसदों से मिले। हालांकि यह प्रधानमंत्री के ऊपर है कि यह कब से शुरू होगा, लेकिन हां इतना जरूर है कि हमने इस मामले में अपने विचार प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिए हैं।