Shashi Tharoor attacked Pakistan from Guyana soil spoke vehemently about terrorism गुयाना की धरती से शशि थरूर का पाकिस्तान पर प्रहार, आतंकवाद को लेकर जमकर सुनाया, India News in Hindi - Hindustan
More

गुयाना की धरती से शशि थरूर का पाकिस्तान पर प्रहार, आतंकवाद को लेकर जमकर सुनाया

Shashi Tharoor: सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ गुयाना पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में से अब कोई यहां आकर और भारतीयों को मारकर नहीं जा सकता।

Mon, 26 May 2025 03:17 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
गुयाना की धरती से शशि थरूर का पाकिस्तान पर प्रहार, आतंकवाद को लेकर जमकर सुनाया

Shashi Tharoor in Guyana: आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलने और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के पक्ष को रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर गुयाना पहुंचे शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। थरूर ने गुयाना की धरती से आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब भारत अपने नागरिकों की हत्या करने के बाद सीमा पार से आए लोगों को भागने नहीं देगा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत अब आतंकवादियों को न्याय के सामने लाने तक सीमित नहीं रहेगा। इनको कड़ी से कड़ी सजा देगा और इनके साथ ही इसको वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण देने वालों की भी सजा देगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे के बाद गुयाना की राजधानी जॉर्ज टाउन पहुंचे थरूर ने कहा, "हमारा संदेश बहुत साफ है। हमें आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना है, चाहे वह कहीं भी हो। हमें न केवल दुष्ट हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाना है, बल्कि हमें उन लोगों को भी गंभीरता से चुनौती देनी है जो उन्हें किसी भी प्रकार से मदद कर रहे हैं। फिर चाहे वह प्रशिक्षण देकर हो, हथियार देकर हो या फिर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर।"

थरूर ने कहा कि भारत पिछले चार दशक से आतंकवाद से पीड़ित है। हम शुरुआत से ही इसके खिलाफ अपना अभियान चला रहे हैं लेकिन अब नई दिल्ली इस मुद्दे को लेकर अपने निश्चित बिंदु पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा, "हम किसी को भी यह नहीं मानने देंगे कि वह सीमा पार करके हमारे नागरिकों को या हमारे देश में किसी को भी मार सकते हैं और बिना किसी सजा के बच सकते हैं.. हमें लगता है कि हमें उन्हें यह दिखाना होगा कि उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हमारी सरकार भी यही संदेश दे रही है और हम भी यहां यही दोहरा रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकवाद से निपटने में गंभीरता नहीं दिखा पाया पाकिस्तान, कीमत चुकानी पड़ेगी: थरूर
ये भी पढ़ें:अगर यह दोहराया गया तो.. अमेरिका में शशि थरूर की आतंकवाद के खिलाफ हुंकार
ये भी पढ़ें:US जाने से पहले शशि थरूर ने दिखाए तेवर, बोले- यह मिशन दुनिया को याद दिलाएगा कि..

थरूर ने गुयाना में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस मुहिम का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आप सभी हमारे साथ मिलकर समर्थन, शक्ति और संकल्प व्यक्त करें और भविष्य में दोबारा ऐसा होता है तो इस तरह की कार्रवाई पर जवाब दें। हमारी यात्रा का यही उद्देश्य है।

इससे पहले गुयाना के उप राष्ट्रपति भरत जगदेव और प्रधानमंत्री मार्क फिलिप के साथ मुलाकात की। दोनों ही नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस मुहिम का पूरी तरह से समर्थन किया।