Shankaracharya case reaches Allahabad High Court green signal for rail network expansion in 4 states हाईकोर्ट पहुंचा अविमुक्तेश्वरानंद का मामला; 4 राज्यों में मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स से बढ़ेंगा रेल नेटवर्क, टॉप 5, India News in Hindi - Hindustan
More

हाईकोर्ट पहुंचा अविमुक्तेश्वरानंद का मामला; 4 राज्यों में मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स से बढ़ेंगा रेल नेटवर्क, टॉप 5

Top News Today: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन शोषण (POCSO एक्ट के तहत) का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है।

Tue, 24 Feb 2026 06:50 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हाईकोर्ट पहुंचा अविमुक्तेश्वरानंद का मामला; 4 राज्यों में मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स से बढ़ेंगा रेल नेटवर्क, टॉप 5

Top News Today: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन शोषण (POCSO एक्ट के तहत) का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में रेल मंत्रालय की तीन बड़ी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 9072 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के आठ जिलों से गुजरेंगी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

शंकराचार्य की अग्रिम जमानत याचिका, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। उन्हें आशंका है कि पुलिस इस मामले में उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप गुप्ता ने उनकी ओर से याचिका दायर की है। अदालत ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सरकारी वकील को नोटिस जारी किया है और जल्द सुनवाई की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

चार राज्यों को रेल परियोजनाओं की सौगात, 9072 करोड़ रुपये मंजूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने रेल मंत्रालय की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 9072 करोड़ रुपये है। इनमें गोंदिया-जबलपुर दोहरीकरण, पुनारख-किउल तीसरी व चौथी लाइन तथा गम्हरिया-चांडिल तीसरी व चौथी लाइन परियोजनाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के आठ जिलों से गुजरने वाली इन परियोजनाओं के पूरा होने पर भारतीय रेलवे नेटवर्क में 307 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इससे कनेक्टिविटी और माल ढुलाई क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

लंदन में भारतीय मूल के रेस्टोरेंट मालिक का बड़ा आरोप

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के एक रेस्टोरेंट मालिक ने 16 वर्षों बाद अपना व्यवसाय बंद करने की घोषणा की है। हैमरस्मिथ स्थित ‘रंगरेज’ रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर का दावा है कि उन्हें पाकिस्तानी समुदाय के कुछ लोगों की ओर से लगातार उत्पीड़न और हमलों का सामना करना पड़ रहा है। कपूर ने कहा कि ऑनलाइन ट्रोलिंग, कथित हमलों और लगातार परेशानियों के कारण उन्हें यह कठिन फैसला लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह अगले महीने अपना रेस्टोरेंट बंद कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर

पश्चिम बंगाल की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

पश्चिम बंगाल की छह जिला अदालतों में मंगलवार को बम धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट और बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। सुरक्षा कारणों से अदालत परिसरों को खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्निफर डॉग, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया। दोपहर तक की जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला, जिससे यह फर्जी ईमेल होने की आशंका जताई गई। पढ़ें पूरी खबर

चीन-ईरान रक्षा सौदे पर चर्चा, CM-302 मिसाइल की संभावित आपूर्ति

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा सौदा अंतिम चरण में बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ईरान को CM-302 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल देने जा रहा है। करीब 290 किलोमीटर रेंज वाली यह मिसाइल दुश्मन के युद्धपोतों को निशाना बनाने में सक्षम है। यह कम ऊंचाई पर तेज गति से उड़ान भरती है और सटीक प्रहार कर सकती है। ऐसे समय में जब अमेरिका ईरान के तटीय क्षेत्रों में अपने युद्धपोत तैनात कर रहा है, यह सौदा क्षेत्रीय सामरिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।