थलपति विजय को झटका! AIADMK में हो गई सुलह, बागी विधायक पलानीस्वामी से मिले
वेलुमणि के साथ करीब 13 विधायक मौजूद थे। हालांकि पूर्व राज्य मंत्री सी. वे. षणमुगम इस बैठक से नदारद रहे, जो वेलुमणि और अन्य विधायकों के साथ मिलकर पार्टी से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को समर्थन देने की मांग कर रहे थे।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) में बुधवार को आपसी मतभेद सुलझते नजर आए जब पूर्व राज्य मंत्री एस. पी. वेलुमणि खेमे के बागी विधायकों ने पार्टी प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और पार्टी नेता के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पार्टी एक सूत्र ने यह जानकारी दी। बगावत थमने के संकेत की वजह से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय को झटका लगा है, क्योंकि करीब 25 विधायकों ने विश्वास मत के दौरान टीवीके को सपोर्ट किया था।
वेलुमणि के साथ करीब 13 विधायक मौजूद थे। हालांकि पूर्व राज्य मंत्री सी. वे. षणमुगम इस बैठक से नदारद रहे, जो वेलुमणि और अन्य विधायकों के साथ मिलकर पार्टी से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को समर्थन देने की मांग कर रहे थे।
पलानीस्वामी से मुलाकात के तुरंत बाद वेलुमणि ने पूर्व मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, उनके समर्थक विधायकों और पलानीस्वामी समर्थक ए.एस.एस. कृष्णमूर्ति समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक पत्र सौंपकर कहा कि अब वे विधानसभा में एकजुट होकर एक ही पार्टी के रूप में काम करेंगे। विजयभास्कर ने पूर्व का अपना वह पत्र भी वापस ले लिया जिसमें उन्होंने अध्यक्ष से उन्हें पार्टी व्हिप के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया था।
पार्टी के कद्दावर नेता वेलुमणि ने संवाददाताओं से बात करते हुए अन्नाद्रमुक में फूट डालने के आरोपों से इनकार किया। साथ ही, उन्होंने पलानीस्वामी समर्थकों के इस आरोप का भी खंडन किया कि उनके समूह ने 13 मई को हुए विश्वास मत में टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया था, ताकि उन्हें सरकार में उच्च पद मिल सकें। इससे पहले वेलुमणि के साथ करीब 13 विधायक मौजूद थे। हालांकि पूर्व राज्य मंत्री सी. वे. षणमुगम इस बैठक से नदारद रहे। उन्होंने वेलुमणि और अन्य विधायकों के साथ मिलकर पार्टी से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को समर्थन देने की मांग की थी।
हालांकि, वेलुमणि ने कहा कि षणमुगम भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा, "हम पलानीस्वामी से मुलाकात से पहले षणमुगम के कार्यालय से ही आए हैं। हम सभी एकजुट हैं।" पलानीस्वामी से मुलाकात के तुरंत बाद वेलुमणि ने पूर्व मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, उनके समर्थक विधायकों और पलानीस्वामी समर्थक ए.एस.एस. कृष्णमूर्ति समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक पत्र सौंपकर प्रभाकर से कहा कि अब वे विधानसभा में एकजुट होकर एक ही पार्टी के रूप में काम करेंगे।




साइन इन