Sam Pitroda attack modi govt want illegal migrants settle in india bjp react सैम पित्रोदा ने 'अवैध प्रवासियों' पर दिया ऐसा बयान मच गया सियासी घमासान, भाजपा हमलावर, India News in Hindi - Hindustan
More

सैम पित्रोदा ने 'अवैध प्रवासियों' पर दिया ऐसा बयान मच गया सियासी घमासान, भाजपा हमलावर

  • राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अवैध प्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर मोदी सरकार के कदम की आलोचना की। कहा कि भले ही अवैध रूप से, उन्हें आने दीजिए। हमें सभी को शामिल करना चाहिए।

Mon, 27 Jan 2025 10:45 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
सैम पित्रोदा ने 'अवैध प्रवासियों' पर दिया ऐसा बयान मच गया सियासी घमासान, भाजपा हमलावर

भारत की विविधता पर विवादित "नस्लीय" टिप्पणी के करीब एक साल बाद भारतीय प्रवासी कांग्रेस (Indian Overseas Congress) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने देश में अवैध प्रवासियों को लेकर बयान देकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगी पित्रोदा ने अवैध प्रवासियों को भारत में बसाने की वकालत की और केंद्र सरकार की इस मुद्दे को ठीक से न संभालने के लिए आलोचना की।

सैम पित्रोदा ने एक चैनल से बातचीत में कहा, "अगर वे (अवैध भारतीय प्रवासी) यहां आना चाहते हैं, भले ही अवैध रूप से, तो आने दीजिए। हमें सभी को शामिल करना चाहिए। अगर हमें थोड़ा कष्ट उठाना पड़े, तो वह भी ठीक है। हमें साझा करना चाहिए, लेकिन कोई भी साझा नहीं करना चाहता। वे अपनी हिस्सेदारी को और बड़ा बनाना चाहते हैं।"

सरकार की आलोचना

अवैध प्रवासियों पर केंद्र सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए, पित्रोदा ने कहा कि सरकार को ऐसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो जनता के लिए अधिक मायने रखते हैं, जैसे ग्लोबल वार्मिंग, बजाय केवल प्रवास के मुद्दे को उठाने के। उन्होंने आगे कहा कि यहां लग गए बांग्लादेश के पीछे लगेंगे, अल्पसंख्यकों के पीछे लगेंगे...

भाजपा का हमला

बाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सम पित्रोदा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे "चौंकाने वाला" और "गैर-जिम्मेदाराना" करार दिया। भंडारी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कहा, "राहुल गांधी के खास सहयोगी सैम पित्रोदा का यह बयान कि अवैध प्रवासियों को भारत में बसाना चाहिए, भले ही देश को इसकी कीमत चुकानी पड़े, चौंकाने वाला है।" उन्होंने आगे कहा, “अब आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में कैसे अवैध प्रवासियों को भारत में बसाने के लिए काम किया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पित्रोदा ने पत्रकार से माफी मांगी, एक सवाल पर कांग्रेसियों ने कर दिया था हमला
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री को कहा ‘कालिया कुमारस्वामी’; कांग्रेस पर भड़की भाजपा

सैम पित्रोदा का विवादित इतिहास

यह पहली बार नहीं है जब सैम पित्रोदा ने भारत को लेकर पहला बयान दिया है। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान, पित्रोदा ने कहा था, "उत्तर-पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं।" उनके इस बयान से काफी बवाल भी मचा था।