Salute to the Indian Navy when a Pakistani got injured soldiers came to treat नौसेना को सलाम, पाकिस्तानी का चोट लगी तो पट्टी बांधने पहुंचे भारतीय सैनिक, पूरा इलाज कर लौटे, India News in Hindi - Hindustan
More

नौसेना को सलाम, पाकिस्तानी का चोट लगी तो पट्टी बांधने पहुंचे भारतीय सैनिक, पूरा इलाज कर लौटे

  • घटना के बाद भारतीय युद्धपोत INS त्रिकंड ने उनकी मदद की थी। एक अधिकारी ने कहा, 'INS त्रिकंड ने तत्काल अपना रास्ता बदला और नाव तक पहुंचा।

Mon, 7 April 2025 10:16 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
नौसेना को सलाम, पाकिस्तानी का चोट लगी तो पट्टी बांधने पहुंचे भारतीय सैनिक, पूरा इलाज कर लौटे

सीमा पर रिश्तों में तल्खी के बाद भी जब घायल पाकिस्तानियों को जरूरत पड़ी, तो भारतीय सैनिकों ने मौके पर पहुंचकर पट्टी बांधी। खबर है कि ओमान के तट पर काम करने के दौरान पाकिस्तानी क्रू के एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब उनकी मदद के लिए भारतीय नौसेना आगे आई। पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के तट पर मौजूद मछली पकड़ने वाले ईरान के जहाज में पाकिस्तानी क्रू के कुछ सदस्य काम कर रहे थे। काम के ही दौरान वह हादसे का शिकार हुए और गंभीर चोट आ गई। खबर है कि उनकी हड्डी टूट गई थी और हाथ में भी गंभीर चोट लगी थी। इसके चलते पाकिस्तानी क्रू के सदस्य का खून भी काफी बह गया था।

इस घटना के बाद भारतीय युद्धपोत INS त्रिकंड ने उनकी मदद की थी। अखबार के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, 'INS त्रिकंड ने तत्काल अपना रास्ता बदला और नाव तक पहुंचा। युद्धपोत के डॉक्टर कमांडो की मेडिकल टीम के साथ नाव पर पहुंचे।' खबर है कि घायल शख्स के इलाज में करीब तीन घंटे का समय लगा।

उन्होंने कहा, 'लोकल एनेस्थीसिया देने के बाद मेडिकल टीम ने अंगुलियों पर टांके लगाए गए और पट्टी बांधी। यह प्रक्रिया करीब 3 घंटे चली। खून का बहना भी नियंत्रण में आ गया था, जिसके चलते अंगुलियों को हमेशा के लिए खराब होने से बचा लिया गया। साथ ही दवाएं भी दी गईं थीं।'