rohit pawar claims conspiracy in ajit pawar plane crash अजित पवार का प्लेन क्रैश एक साजिश; रोहित पवार ने उठाए काका की मौत पर सनसनीखेज सवाल, India News in Hindi - Hindustan
More

अजित पवार का प्लेन क्रैश एक साजिश; रोहित पवार ने उठाए काका की मौत पर सनसनीखेज सवाल

रोहित पवार अब इन सवालों को लेकर दिल्ली भी आ रहे हैं और मीडिया से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आखिर जिस रनवे पर प्लेन उतरा वहां स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद भी प्लेन क्यों लैंड कराने की कोशिश हुई। उन्होंने साफ कहा कि इस घटना में कई सवनाल 

Wed, 11 Feb 2026 12:34 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
अजित पवार का प्लेन क्रैश एक साजिश; रोहित पवार ने उठाए काका की मौत पर सनसनीखेज सवाल

अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत होने का मामला अब तक प्रशासन दुर्घटना ही मान रहा है। अजित पवार के चाचा और दिग्गज नेता शरद पवार ने भी इसे हादसा ही करार दिया था, लेकिन अब फैमिली के अहम सदस्य रोहित पवार ने इस मामले में सनसनीखेज दावे किए हैं। उनका कहना है कि यह घटना एक साजिश थी, जिसे 100 फीसदी एक हादसे का रूप दिया गया है। यह पहला मौका है, जब पवार फैमिली के किसी सदस्य ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं और इसे एक साजिश बता दिया है। रोहित पवार के आरोपों के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज होने की आशंका है। पहले शरद पवार ने ही इसे हादसा बताया था और इसे लेकर भी रोहित पवार से सवाल हुआ।

इस पर रोहित ने कहा कि तब पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इस संबंध में तथ्य पता चल रहे हैं और उसी के आधार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए VSR पर भी सवाल उठाए। यह वही कंपनी है, जो विमान का परिचालन कर रही थी। उन्होंने कहा कि आखिरी वक्त पर आखिर प्लान ही क्यों बदला, जब अजित पवार सड़क मार्ग से ही बारामती आने वाले थे। इसके अलावा उन्होंने ARROW कंपनी पर भी सवाल खड़े किए, जिसने VSR को हायर किया था। उन्होंने कहा कि मेरा पक्का यकीन है कि यह घटना कोई हादसा नहीं है बल्कि साजिश थी। क्रैश से ठीक पहले कैसे ट्रांसपोंडर बंद किया गया। क्यों और किसने बंद किया?

सवाल उठाने को दिल्ली आ रहे हैं रोहित पवार

रोहित पवार अब इन सवालों को लेकर दिल्ली भी आ रहे हैं और मीडिया से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आखिर जिस रनवे पर प्लेन उतरा वहां स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद भी प्लेन क्यों लैंड कराने की कोशिश हुई। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि जब रनवे 11 पर लैंडिंग करना रनवे 29 के मुकाबले ज्यादा कठिन था तो फिर रनवे 11 पर ही क्यों विमान उतारा गया। क्या पायलट को झपकी लग गई थी या फिर कुछ और हुआ। जब विमान हिल रहा था और एक दिशा में झुकने लगा तो पायलटों ने क्यों कुछ नहीं किया। ऐसे कई सवाल रोहित पवार ने उठाए हैं और वह इसी मसले पर अब दिल्ली में भी मीडिया को बुला रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन: रोहित पवार
ये भी पढ़ें:NCP के विलय पर थम नहीं रहे कयास, भतीजे रोहित का दावा- सुनेत्रा काकी करेंगी बात
ये भी पढ़ें:MCA में जोड़े गए रोहित पवार की पत्नी, रिश्तेदारों के नाम, HC ने रोका चुनाव

दृश्यता कम थी, फिर भी क्यों उड़ा काका का विमान?

पवार फैमिली के नेता ने कहा कि मुंबई से प्लेन को क्यों उड़ने दिया गया, जबकि तब विजिबिलिटी कम थी। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार ऐसे हालात में फ्लाइट को परमिशन नहीं दी जा सकती। संदेह को और गहरा करते हुए उन्होंने कहा कि अजित काका ने बीते कुछ समय से अपनी आदतों में बदलाव किए थे। वह प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना बंद कर चुके थे। वह शीशे के गिलासों में ही पानी पीते थे। उन्हें डर था कि प्लास्टिक के गिलासों में कुछ भी इंजेक्ट किया जा सकता है। एक सवाल उनका यह भी था कि आखिर जिस सीनियर पायलट को फ्लाइट उड़ानी थी, वह क्यों नहीं आया।