महिला आरक्षण पर राहुल गांधी की DU की छात्राओं से बातचीत, बोले- जेन जी महिलाएं करेंगीं नेतृत्व
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महिला आरक्षण समेत तमाम मुद्दों पर दिल्ली विश्व विद्यालय की छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान छात्राओं की बेबाकी देखते हुए उन्होंने इस बात का भरोसा जताया कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

Rahul Gandhi: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। आने वाले वक्त में जेन जी महिलाएं ही देश का नेतृत्व करेंगी। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके लिए रास्ता खोलें।
कांग्रेस नेता की ऑफिशियल हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं और गार्गी कॉलेज की छात्राएं भी मौजूद थीं। इस वीडियो में राहुल गांधी इन सभी छात्राओं के साथ बातचीत करते नजर आए। सबसे पहले हाल ही में गार्गी कॉलेज में हुए विवाद पर चर्चा हुई। जहां पर छात्राओं ने कांग्रेस नेता के सामने अपनी बात रखीं और इस मुद्दे पर उनके विचार भी जानें। इस दौरान एक छात्रा ने कहा कि वह सभी उनको (राहुल गांधी को) देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं। इस बात पर राहुल गांधी मु्स्कुराते हुए बोले कि आखिर पीएम को लेकर इतना लगाव क्यों है।
इसके बाद एक छात्रा ने पूछा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पूरे विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने की कोशिश की है। इस पर उनकी क्या राय है। कांग्रेस नेता ने इसका जबाव देते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर पहली बार महिला आरक्षण का बिल लेकर आई थी, तब पूरे विपक्ष ने इसका समर्थन किया था। लेकिन इस बार वह महिला आरक्षण का नहीं बल्कि परिसीमन करवाने के उद्देश्य से लेकर आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लोकसभा की सीटें बिना किसी बातचीत के बढ़ा दी जाती हैं, तो इससे उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के बीच में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
एक छात्रा ने राजनीति में महिलाओं को केवल सिम्बॉलिक रूप से शामिल करने के ऊपर भी सवाल उठाए। इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे सही करने के लिए बराबर प्रयास कर रही है। उनकी पार्टी में ऐसा बहुत कम होता है। इसके बाद उन्होंने अपने सपने के भारत के रूप में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ बैठीं छात्राओं ने उनके इस सपने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि वह राजनीति में हिसा, नफरत की बजाय एकता और सम्मान को प्राथमिकता देना पसंद करती है।
आधे घंटे के इस वीडियो में राहुल गांधी और छात्राओं के बीच में कई हंसी मजाक वाले लम्हें भी आए। अंत में राहुल गांधी ने छात्राओं की बेबाकी की तारीफ करते हुए तका कि जेन जी महिलाएं ही आने वाले समय में देश का नेतृत्व करेंगी। जैसे जेनजी आगे बढ़ रहा है, वैसे यह तय है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।




साइन इन