Rahul Gandhi is getting old BJP hits back at Congress jibe at PM Modi Israel visit बूढ़े हो रहे राहुल गांधी; PM मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर कांग्रेस के तंज पर BJP का पलटवार, India News in Hindi - Hindustan
More

बूढ़े हो रहे राहुल गांधी; PM मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर कांग्रेस के तंज पर BJP का पलटवार

कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी के कैनेसेट में दिए गए भाषण पर सवाल उठाए जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि जब भी देश या पीएम मोदी के साथ कुछ अच्छा होता है, तो कांग्रेस दुखी होती है।

Thu, 26 Feb 2026 08:13 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
बूढ़े हो रहे राहुल गांधी; PM मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर कांग्रेस के तंज पर BJP का पलटवार

इजरायली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के दिए संबोधन पर कांग्रेस की तरफ से आए तंज पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा की तरफ से गुरुवार को कांग्रेस के ऊपर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया गया कि विपक्षी पार्टी नाराज है, क्योंकि राहुल गांधी बूढ़े हो रहे हैं और उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना नहीं है। राहुल की तरफ से पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड के नारों पर निशाना साधते हुए भाजपा की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी और उनका परिवार पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुका है। कांग्रेस बताए की आखिर पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने अपने कार्यकाल में चीन और पाकिस्तान को भारत की जमीन क्यों दे दी?

भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी के कैनेसेट में दिए भाषण को नेतन्याहू के बचाव करार देने वाले कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ परेशानी यह है कि जब भी देश या प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ अच्छा होता है, यह उनके लिए बुरी खबर होती है।

उन्होंने कहा, “यह देश के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैनेसेट में उनके संबोधन के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला। वहां पर मोदी, मोदी के नारे लगे। हमने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था। वह अपने आप हुई प्रतिक्रिया थी। यह इजरायल के लोगों का भारत के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री का प्रेम था।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पात्रा ने कहा, “कांग्रेस इन सब बातों से दुखी है, क्योंकि उनके पास गद्दी नहीं है। राहुल बाबा गद्दी चाहते हैं क्योंकि वह बूढ़े हो रहे हैं और उन्हें गद्दी नहीं मिलेगी। कांग्रेस को दुखी रहने दीजिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुश्मनों का काल बनेगी ‘गोल्डन हेरोइजन’, इजरायल ने दिया ऑफर; ब्रह्मोस से भी तेज

दरअसल, पात्रा यहां पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा पीएम मोदी के भाषण पर उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे। शर्मा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था कि पीएम मोदी ने कैनेसेट में दिए अपने भाषण में मेजबान नेतन्याहू का खुलकर बचाव किया है।

पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड वाले नारे पर भी जवाब

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को बार-बार कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री कहे जाने को लेकर भी पात्रा ने जमकर निशाना साधा। ओडिशा से सांसद ने कहा कि वास्तव में राहुल गांधी और उनका परिवार ही पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने अपने कार्यकाल में चीन और पाकिस्तान को विभिन्न भारतीय क्षेत्र “भेंट” कर दिए और भारत का नक्शा हमेशा के लिए बदल दिया। भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का प्रस्ताव यह कहकर ठुकरा दिया था कि चीन नाराज हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'यह उत्तर कोरिया नहीं, भारत है'; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

पात्रा ने सवाल किया, "क्या चीन और पाकिस्तान ने नेहरू की रिश्वत दी थी? उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता क्यों ठुकराई? क्या इसके लिए भी उन्हें रिश्वत मिली थी? चाचा नेहरू कॉम्प्रोमाइज्ड थे, उन्हें आज से चाचा कॉम्प्रोमाइज्ड कहा जाना चाहिए।"

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।