Raghav Chadha News Action taken against Rajya Sabha MP Rajinder Gupta who switched from AAP to BJP AAP छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्ढा के साथी सांसद पर ऐक्शन, फैक्ट्री पर पड़ी रेड, India News in Hindi - Hindustan
More

AAP छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्ढा के साथी सांसद पर ऐक्शन, फैक्ट्री पर पड़ी रेड

Raghav Chadha: राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के ऊपर ऐक्शन हुआ है। पंजाब के प्रदूषण बोर्ड ने गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री के ऊपर रेड मारी है। पढ़ें पूरी खबर…

Thu, 30 April 2026 07:42 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान, मोनी देवी
share
AAP छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्ढा के साथी सांसद पर ऐक्शन, फैक्ट्री पर पड़ी रेड

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथी के ऊपर पंजाब सरकार ने ऐक्शन लिया है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड हुई है। ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज दोपहर प्रदूषण विभाग की टीम नौ गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ पहुंची ​थी। टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है। वहीं, इस कार्रवाई की टाइमिंग से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। इस छापेमारी को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि यह रूटीन चेकिंग है या किसी विशेष शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई।

आवास की दीवारों पर लिखा था गद्दार

राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के भाजपा में जाने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके ​खिलाफ प्रदर्शन किया था। चंडीगढ़ में उनके आवास की दीवारों पर गद्दार तक लिख ​दिया गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में आपराधिक मामला दर्ज करते हुए उनके आवास के बाहर पहरा बढ़ा दिया है।

पिछले साल ही बने थे आप से सातवें राज्यसभा सांसद

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और पद्म श्री से सम्मानित उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आप के संजीव अरोड़ा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से खाली हुई सीट पर आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था। अक्टूबर 2025 में हुए राज्सभा चुनाव में राजिंदर गुप्ता पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। पंजाब की से वह सातवें राज्यसभा सांसद बने थे।

रिपोर्ट: मोनी देवी