Punjab Nikay Chunav Results LIVE: 950 के पार आप
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी 950 वार्ड जीत चुकी है। कांग्रेस ने 390 वार्ड जीते हैं। शिरोमणि अकाली दल 191 वार्ड और भाजपा ने 170 वार्ड जीते हैं।


Punjab Nikay Chunav Results LIVE
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। SAD, BJP और कांग्रेस काफी पिछड़ गए हैं। ऐसे में AAP के खेमे में जश्न का माहौल है। बता दें कि पंजाब की सियासत के लिए आज का दिन बहुत अहम है। राज्य के 102 नगर निकायों के चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की देखरेख में सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन स्थानीय निकाय चुनावों को सेमीफाइनल का मुकाबला भी माना रहा है।
इससे पहले राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब नगर निकाय चुनावों में इस बार 63.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नगर पंचायतों में सबसे अधिक 76.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर परिषदों में 65.06 फीसदी और नगर निगमों में 59.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
सीटों का पूरा ब्यौरा-
पार्टी- सीट
आम आदमी पार्टी - 950
शिरोमणि अकाली दल- 191
कांग्रेस - 390
निर्दलीय- 248
भाजपा- 170
BSP- 07
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: 950 के पार आप
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी 950 वार्ड जीत चुकी है। कांग्रेस ने 390 वार्ड जीते हैं। शिरोमणि अकाली दल 191 वार्ड और भाजपा ने 170 वार्ड जीते हैं।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: आप पहुंची 900 सीटों के पार
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद है। आम आदमी पार्टी ने यहां पर 900 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। आप ने अभी तक 939 सीटें जीती हैं।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: भाजपा ने कहां जीतीं 14 सीटें?
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी है। जहां AAP ने यहां 15 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी 14 वार्डों में जीत हासिल की। 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: ED पार्टी को जनता ने दे दिया जवाब, AAP की जीत पर बोले मनीष सिसोदिया
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। इसके बाद अब मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न में शामिल होते हुए कहा, “मैं पंजाब के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं।… मैं दिल से जितना धन्यवाद करूं कम है। इसके साथ ही पंजाब के लोगों ने एक मैसेज दे दिया है कि वे उन्हें मान सरकार का काम पसंद है और वे पिछले सवा चार सालों के उनके काम से संतुष्ट हैं। सरकार ने गांवों और शहरों दोनों में काम किया है।” मनीष सिसोदिया ने आगे भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “एक बड़ा संदेश ED पार्टी के लिए भी है। ED पार्टी की पंजाब में कोई जगह नहीं है…।”
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बड़ी जीत की ओर AAP, चंडीगढ़ ऑफिस में जीत का माहौल
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब के नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद हरदीप सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: जालंधर में किस पार्टी ने बढ़ाई बढ़त?
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब नगर निकाय चुनाव के नतीजों में जालंधर जिले में भी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। AAP ने 49 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 22 सीटें हासिल की हैं। भाजपा को यहां सिर्फ 3 वार्डों में जीत मिली है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 2-2 सीटों पर जीत हासिल हुई।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: लुधियाना में AAP आगे
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: लुधियाना जिले में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। AAP ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं। शिरोमणि अकाली दल ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं BJP को केवल 1 सीट से संतोष करना पड़ा।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: राम मंडी में 13 सीटों पर जीती AAP
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: राम मंडी के 15 वार्डों में से 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिली है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 1-1 सीट से संतोष करना पड़ा।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के गढ़ में भी कांग्रेस का दबदबा
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह के गढ़ में भी कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा है। चमकौर साहिब नगर परिषद में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। 13 सदस्यीय चमकौर साहिब नगर परिषद में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में भी कांग्रेस ने इस क्षेत्र में जीत हासिल की थी।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: कपूरथला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की आंधी के बीच कपूरथला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने यहां 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां AAP को 11 सीटों पर ही जीत मिली। वहीं शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को 3-3 सीटें मिली हैं। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: भगवंत मान के गढ़ संगरूर में क्या रुझान?
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: संगरूर जिले की चार नगरपालिकाओं, सुनाम, धूरी, भवानीगढ़ और लोंगोवाल में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। पार्टी ने कुल 74 में से 55 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। बाकी पार्टियां कुल मिलाकर इसका आधा भी नहीं जीत पाई है।
AAP के बाद दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे। निर्दलीय उम्मीदवारों ने धूरी, लोंगोवाल और सुनाम से कुल 9 सीटें जीती हैं। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही और उसे कुल 7 सीटें मिलीं। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने कुल 2 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब नगर निकाय में अब तक के अहम नतीजे
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा बना हुआ है। शुरुआती नतीजों में पार्टी कई जगहों पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। कुछ अहम जिलों की बात करें तो लुधियाना जिले में AAP ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) 6 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 1 सीट पर सिमट गई।
इधर बरनाला नगर निगम में 50 में से 25 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। AAP ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर भारी बढ़त बना ली है। कुराली में 11 सीटों में नतीजे घोषित हुए हैं जिनमें AAP को 5, कांग्रेस को 2, SAD को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा के विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा में AAP ने 19 में से 17 वार्डों में जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त हासिल की है। इसके अलावा मोहाली नगर निगम में AAP ने वार्ड नंबर 26, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 36 और 38 में जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को वार्ड 27, 30 और 37 में सफलता मिली, जबकि वार्ड 35 से एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। डेराबस्सी नगर परिषद में कांग्रेस उम्मीदवार बंटी राणा को जीत मिली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: जलालाबाद के अरनीवाला नगर पंचायत में AAP की जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: फाजिल्का जिले के जलालाबाद क्षेत्र के अरनीवाला नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 6 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल को भी 6 वार्ड में जीत मिली है। कांग्रेस को महज 1 सीट ही मिली और भारतीय जनता पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
जलालाबाद के अरनीवाला नगर पंचायत में AAP की जीत फाजिल्का जिले के जलालाबाद क्षेत्र के अरनीवाला नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 6 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल को भी 6 वार्ड में जीत मिली है। कांग्रेस को महज 1 सीट ही मिली और भारतीय जनता पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। रामदास नगर काउंसिल में AAP की बड़ी जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: रामदास नगर में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां शिरोमणि अकाली दल (SAD) को सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक AAP के विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल ने इसे पार्टी के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया है। ढालीवाल ने रामदास की जनता को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि लोगों ने उनके काम पर भरोसा जताया है, जिससे उनका मनोबल और बढ़ा है।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया भी कि कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी ने मिलकर उन्हें घेरने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने इस गठजोड़ को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने 2027 के विधानसभा चुनाव की नींव रख दी है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: कपूरथला में कांग्रेस आगे
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कपूरथला में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी महज 2 सीटों पर आगे है। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) 1 सीट पर आगे चल रहा है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: फिल्लौर में आम आदमी पार्टी ने तोड़ा कांग्रेस का किला
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: फइल्लौर में आम आदमी पार्टी ने 15 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें ही गई हैं। दो सीटों पर बीएसपी, दो पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। बीजेपी और अकाली दल का यहां खाता नहीं खुला है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: मतगणना के बीच अवैध हथियार की तस्करी का भंडाफोड़
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में जालंधर पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच पिस्तौल (.32 बोर), नौ मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल था।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: SAD के गढ़ बठिंडा में AAP ने जीतीं 5 सीटें
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: AAP ने SAD के गढ़ में भी परचम लहराया है। बठिंडा नगर निगम में आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है। यहां BJP और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है। वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया है। बता दें कि बठिंडा नगर निगम में 50 वार्ड हैं। वहीं मोगा नगर निगम में AAP को 6 वार्डों में जीत मिली है। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: मोहाली में भी AAP का जलवा
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: मोहाली नगर निगम चुनाव में भी AAP का जलवा बरकरार है। यहां अब तक घोषित 10 वार्डों में से 8 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल कर ली है। AAP के विजयी उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 26 से सतविंदर सिंह, 28 से रविंदर सिंह, 29 से रमनप्रीत कौर, 31 से अरुणा शर्मा, 32 से गुरजीत सिंह मामा, 33 से गुरप्रीत कौर, 34 से पत्रकार सुखदेव सिंह पटवारी और 36 से हरपाल सिंह चन्ना शामिल हैं। वहीं, वार्ड नंबर 37 से महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौर ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 35 में निर्दलीय उम्मीदवार कुलविंदर कौर को जीत मिली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बरनाला में दिलचस्प नतीजे, पति-पत्नी दोनों जीते
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बरनाला नगर निगम चुनावों में अनोखा नतीजे देखने को मिले हैं। यहां पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्डों से जीत दर्ज की है। इनमें पूर्व पार्षद कुलदीप धर्मा ने शहर के वार्ड नंबर 8 से और उनकी पत्नी रानी धर्मा ने वार्ड नंबर 9 से सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर जीत हासिल की है। चुनाव जीतने के बाद इस दंपत्ति ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और अपने-अपने वार्ड के लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, दोनों ने बरनाला नगर निगम के मेयर पद के लिए भी अपना दावा मजबूत कर दिया है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: धारीवाल में AAP को 7 सीटों पर जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब के धारीवाल नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 13 वार्डों में से 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस को 2 सीटें मिली है, जबकि शिरोमणि अकाली दल (बादल) के खाते में भी 2 सीटें गईं। भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की है। AAP के विजयी उम्मीदवारों में प्रवीण मल्होत्रा, ज्योति बाला, मंदीप कौर, रमेश चंद मेषा, अश्विनी डुग्गल, सुखविंदर कौर बाजवा और दीपक कुमार रिंटू शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस के रप्पल कौर और रेखा सियाल, अकाली दल (बादल) के समाऊन हंस और सुनीता गिल, बीजेपी के सुनील कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार शमशेर सिंह हैप्पी बाजवा को भी जीत मिली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: भदौड़ नगर परिषद चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 8 सीटों पर कब्जा
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब नगर निगम चुनाव के तहत भदौड़ नगर परिषद के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां भी शानदार प्रदर्शन किया है। AAP ने कुल 13 वार्डों में से 8 सीटों पर जीत दर्ज कर परिषद पर कब्जा किया है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 4 वार्डों में जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा। यहां कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दोनों ही पार्टियां अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। AAP की इस बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: लुधियाना में AAP ने बनाई बढ़त, मोहाली में भी आगे
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: लुधियाना जिले के छह नगर परिषदों, खन्ना, दोराहा, पायल, समराला, जगराओं और रायकोट की कुल 108 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिरोमणि अकाली दल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा को समराला से केवल 1 सीट पर बढ़त मिली है। मोहाली की बात करें तो पहले राउंड की मतगणना में AAP 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: लोहियां खास में भी AAP की जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा जारी है। कुछ अहम निकायों की बात करें तो लोहियां खास (शाहकोट) नगर पंचायत चुनाव में AAP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा बठिंडा नगर निगम के वार्ड नंबर 42 से बीजेपी उम्मीदवार रितु ने 61 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बरनाला में AAP की बड़ी जीत, 17 में से 15 सीटों पर कब्जा
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बरनाला नगर निगम की कुल 50 सीटों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक घोषित 17 वार्डों के परिणामों में AAP ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केवल 1 वार्ड में जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) अब तक घोषित नतीजों में अपना खाता खोलने के लिए भी जूझते नजर आए। इसके अलावा, 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पठानकोट में आम आदमी पार्टी आगे
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पठानकोट के 15 वार्डों के लिए वोटों की मतगणना का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण में आम आदमी पार्टी 9 वार्डों में आगे चल रही है। वोटों की गिनती 3 चरणों में होगी।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: रामदास नगर काउंसिल में AAP का दबदबा, 11 में से 10 सीटें जीतीं
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: रामदास नगर काउंसिल की 11 सीटों में से 10 सीटों पर AAP ने जीत दर्ज कर ली है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) को केवल 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल सकीं।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: करतारपुर नगर परिषद में भी AAP ने गाड़ा झंडा
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: जालंधर जिले के करतारपुर नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 वार्डों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं। वहीं, 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे और 1 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बनूर में AAP का क्लीन स्वीप
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बनूर में सभी 4 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई है। यहां आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया है। वार्ड नंबर 1 से जसपाल कौर ने 176 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर 2 में बलजीत सिंह ने 235 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 3 में सुदेश रानी 84 वोटों के अंतर से विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर 4 में लखविंदर सिंह “लकी” संधू ने 170 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: भाई रूपा नगर पंचायत में AAP ने 4 में से 3 वार्ड जीते
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बठिंडा जिले के भाई रूपा नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 4 में से 3 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। वार्ड नंबर 1 में जसप्रीत सिंह (AAP) ने 199 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं गुरसेवक सिंह (AAP) ने वार्ड नंबर 2 में 130 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर 3 में परमिंदर कौर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 32 वोटों के मामूली अंतर से हारकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 4 में जसवीर सिंह (AAP) को महज 9 वोटों के अंतर से जीत मिली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: मलूका के परिणाम-
Punjab Nikay Chunav Results LIVE:
वार्ड नंबर 1: चेतन कौर (शिरोमणि अकाली दल) 254 वोटों से जीतीं।
वार्ड नंबर 2: बृशपाल सिंह (शिरोमणि अकाली दल) 166 वोटों से जीते।
वार्ड नंबर 3: हरपाल कौर (AAP) ने 77 वोटों से जीत हासिल की।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: नथाना के परिणाम:
Punjab Nikay Chunav Results LIVE:
वार्ड नंबर 1: कुलविंदर कौर (शिरोमणि अकाली दल) 13 वोटों से जीतीं।
वार्ड नंबर 2: हरमेल सिंह (AAP) 14 वोटों से जीते।
वार्ड नंबर 3: अमनदीप कौर (शिरोमणि अकाली दल) 119 वोटों से जीतीं।
वार्ड नंबर 5: सुखराज कौर (शिरोमणि अकाली दल) 118 वोटों से विजयी रहीं।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: अकाली दल ने लगाया धांधली का आरोप
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब नगर निकाय के शुरुआती नतीजों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलने के बाद अकाली ने सरकार पर धांधली का आरोप लगाया है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बोहा में 3 वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: मानसा जिले के बोहा में कुल 13 वार्डों में से 4 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से 3 पर निर्दलीय और 1 पर AAP उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। वहीं बरेटा के 14 वार्डों में से अब तक 4 निर्दलीय और 1 AAP उम्मीदवार को जीत मिली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: सुखमनप्रीत टक्कर को मिली जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब के शहरी निकायों के चुनाव परिणामों के मुताबिक वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुखमनप्रीत टक्कर ने निर्दलीय उम्मीदवार मनजीत कौर को हराकर जीत हासिल की है। वहीं, वार्ड नंबर 8 से AAP के जरनैल सिंह ने कांग्रेस के जसबीर सिंह को मात दी है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: समराला में कांटे की टक्कर, SAD और AAP 4-4 वार्ड में आगे
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: शुरुआती मतगणना रुझानों के अनुसार समराला में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) और आम आदमी पार्टी (AAP) 4-4 वार्डों में आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस और बीजेपी एक-एक वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, जगराओं में भी आम आदमी पार्टी 1 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: गिद्दड़बाहा में AAP को 7 वार्डों में जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में आम आदमी पार्टी ने 7 वार्डों में जीत हासिल कर ली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बठिंडा में AAP को 10 सीटें, 5 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: बठिंडा जिले के अलग-अलग नगर निकायों से कुल 8 AAP उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। इसमें बठिंडा नगर निगम से एक उम्मीदवार भी शामिल है। वहीं अलग अलग वार्डों से अब तक 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 2 AAP उम्मीदवारों को जीत मिली है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: SAD को बठिंडा के 13 वार्डों में मिली जीत
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: अब तक आए नतीजों में SAD ने बठिंडा जिले की अलग-अलग नगर पालिकाओं में 13 वार्ड जीत लिए हैं। अकाली उम्मीदवारों ने कोट शमीर से 3, संगत से 3, मलुका से 2, मेहराज से 2 और मौड़, लेहरा मोहब्बत और कोटफत्ता निकायों से 1-1 वार्ड जीता है।
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को मिली शुरुआती बढ़त
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: रुझानों में कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।