Pune to Delhi Bound SpiceJet Flight Delays by 13 hours many Passengers stucked 13 घंटे की देरी से उड़ान विमान, 90 से ज्यादा यात्री रहे परेशान; पूरा मामला क्या, India News in Hindi - Hindustan
More

13 घंटे की देरी से उड़ान विमान, 90 से ज्यादा यात्री रहे परेशान; पूरा मामला क्या

पुणे से दिल्ली जा रही, स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को 13 घंटों के लिए लेट हो गई। जानकारी के मुताबिक ऐसा तकनीकी खराबी के चलते हुए। इसके चलते पुणे एयरपोर्ट पर 90 से ज्यादा यात्री फंसे रहे।

Sat, 16 May 2026 08:36 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
share
13 घंटे की देरी से उड़ान विमान, 90 से ज्यादा यात्री रहे परेशान; पूरा मामला क्या

पुणे से दिल्ली जा रही, स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को 13 घंटों के लिए लेट हो गई। जानकारी के मुताबिक ऐसा तकनीकी खराबी के चलते हुए। इसके चलते पुणे एयरपोर्ट पर 90 से ज्यादा यात्री फंसे रहे। इस विमान को 15 मई पुणे से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसने शाम को 6 बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरी। विमान शाम को 8 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचा। इसके चलते विमान में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कंपनी का आया बयान
इस मामले को लेकर स्पाइजेट कंपनी का बयान भी आया है। इसमें कहा गया है कि 15 मई, 2026 को, पुणे से दिल्ली के लिए ऑपरेट हो रही स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 937 तकनीकी समस्या के कारण डिले हुई। इसमें अन्य स्टेशनों से तकनीकी कर्मियों और उपकरणों को पुणे लाने की जरूरत पड़ी। जरूरी सुधार और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को रवाना किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की अपील, लॉकडाउन पर रिजिजू ने कह दी बड़ी बात
ये भी पढ़ें:भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, एनटीए पैनल का रह चुकी है हिस्सा

यात्रियों को हुई काफी परेशानी
जानकारी के मुताबिक विमान की उड़ान का समय कई बार बदला गया। पहले इसे सुबह 5.55 पर उड़ान भरनी थी। लेकिन बोर्डिंग से ठीक पहले समय बदलकर 9.30 कर दिया गया। इसके बाद फिर यात्रियों से तकनीकी खराबी का हवाला दिया गया। फिर यात्रियों को बैठाया गया, लेकिन कुछ इंतजार के बाद फिर उतरने के लिए कह दिया गया। आखिर विमान ने देर शाम 6 बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरी।