Premanand Maharaj Popularity for Few Days Read and Write More Says Jagadguru Rambhadracharya प्रेमानंद महाराज पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की दो टूक- थोड़े दिन के लिए है लोकप्रियता, अभी और पढ़ें-लिखें, India News in Hindi - Hindustan
More

प्रेमानंद महाराज पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की दो टूक- थोड़े दिन के लिए है लोकप्रियता, अभी और पढ़ें-लिखें

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं प्रेमानंद जी से कोई द्वेष नहीं रखता हूं, वह मेरे बालक जैसे हैं, लेकिन न तो मैं उन्हें विद्वान कह रहा हूं और न ही चमत्कारी। उन्होंने प्रेमानंद महाराज को और पढ़ने-लिखने की सलाह दे डाली।

Sun, 24 Aug 2025 10:28 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेमानंद महाराज पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की दो टूक- थोड़े दिन के लिए है लोकप्रियता, अभी और पढ़ें-लिखें

प्रेमानंद महाराज जी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। कई सालों से उनके प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और लोग उनकी कही गई बातों से सहमत भी होते हैं। यही वजह है कि बड़े-बड़े स्टार्स प्रेमानंद जी से मिलने के लिए मथुरा-वृंदावन पहुंच जाते हैं। लेकिन अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उनकी लोकप्रियता के बारे में कहा है कि वह बस थोड़े दिन के लिए ही होती है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज को और पढ़ने-लिखने की सलाह दे डाली।

शुभांकर मिश्रा से एक पॉडकास्ट में बात करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं प्रेमानंद से कोई द्वेष नहीं रखता हूं, वह मेरे बालक जैसे हैं, लेकिन न तो मैं उन्हें विद्वान कह रहा हूं और न ही चमत्कारी। चमत्कार उसे कहते हैं, जो शास्त्रीय चर्चा पर सहज हो। लोकप्रियता बस थोड़े दिन के लिए ही है। अच्छी बात है, अच्छा लगा मुझे, लेकिन चमत्कारी कहना अच्छा नहीं है। वह और पढ़ें-लिखें।

नीम करोली बाबा पर भी क्या बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

वहीं, हनुमानजी के भक्त रहे नीम करोली बाबा पर भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने टिप्पणी की। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीम करोली बाबा को हनुमानजी का अवतार कहना सही है? इस पर रामभद्राचार्य ने कहा कि हालांकि, वह संतों पर टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं, लेकिन हनुमान जी को अब अवतार लेने की जरूरत नहीं है। हनुमानजी चारों युगों में हैं। नीम करोली बाबा पर हनुमान जी की कृपा थी, लेकिन अवतार कह देना अतिरंजना होगा।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।