Pratik Yadav Post Mortem Report dies of blood clot in lungs Tamil Nadu CM Vijay doubles Good News Read Top News फेफड़ों में खून के थक्के से प्रतीक यादव की मौत, तमिलनाडु CM विजय को दोहरी खुशी; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

फेफड़ों में खून के थक्के से प्रतीक यादव की मौत, तमिलनाडु CM विजय को दोहरी खुशी; टॉप-5

Top News Today: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है। फेफड़ों में खून के थक्के के कारण उनकी मृत्यु हुई, जबकि शरीर पर पाए गए सभी घाव मृत्यु से पहले के थे।

Wed, 13 May 2026 07:03 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
फेफड़ों में खून के थक्के से प्रतीक यादव की मौत, तमिलनाडु CM विजय को दोहरी खुशी; टॉप-5

Top News Today: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है। फेफड़ों में खून के थक्के (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) के कारण उनकी मृत्यु हुई, जबकि शरीर पर पाए गए सभी घाव मृत्यु से पहले के थे। इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के लिए दोहरी खुशी आई है जहां उनकी पार्टी टीवीके ने 144 विधायकों के साथ विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया और सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक लगाते हुए टीवीके विधायक आर श्रीनिवासा सेथुपति को विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दे दी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....

प्रतीक यादव के फेफड़ों में जम गए थे खून के थक्के

समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु फेफड़ों में खून के थक्के (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) जमने से हुई। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शरीर पर पाए गए सभी घाव मृत्यु से पहले के थे। पढ़ें पूरी खबर...

तमिलनाडु के सीएम विजय के लिए डबल खुशी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के लिए बुधवार को दोहरी खुशी आई। टीवीके ने 144 विधायकों के साथ विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें टीवीके विधायक आर. श्रीनिवासा सेथुपति को विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोका गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पोस्टल बैलेट गिनती में कथित गड़बड़ी के मामले में हाई कोर्ट के दखल को 'गलत और कानूनी रूप से अस्थिर' करार दिया। पढ़ें पूरी खबर...

मुसलमानों में राष्ट्रवादी नेता मिलना मुश्किल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि वर्तमान समय में मुसलमानों के बीच राष्ट्रवादी नेतृत्व मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें समर्थन उसी नेता को मिलता है जो अलगाववादी सोच रखता हो। पीटीआई से बात करते हुए होसबाले ने स्वतंत्रता संग्राम काल के राष्ट्रवादी मुसलमान नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज ऐसी सोच वाले लोगों को समर्थन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने यह टिप्पणी असदुद्दीन ओवैसी के बयान के संदर्भ में की। पढ़ें पूरी खबर...

सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में निकले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत की अपील की थी। अब उन्होंने खुद इस पर अमल दिखाया। बुधवार को पीएम मोदी अपने आवास से सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में निकले। एक गाड़ी में स्वयं प्रधानमंत्री सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में एसपीजी सुरक्षा कर्मी थे। इस काफिले में सवार होकर वे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

सोने-चांदी के दाम आसमान छुए

कस्टम ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सर्राफा बाजार में भारी उछाल आया है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 8779 रुपये महंगा होकर 10 ग्राम का भाव ₹1,65,000 के पार पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड 8042 रुपये और 18 कैरेट 6584 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा। चांदी में भी भारी तेजी आई। एक किलो चांदी 21,983 रुपये महंगी होकर 2,95,455 रुपये पर पहुंच गई। प्रधानमंत्री मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद तीन दिनों में सोने के भाव में 9333 रुपये और चांदी में 31250 रुपये प्रति किलो का उछाल आ चुका है। पढ़ें पूरी खबर...