PM Narendra Modi telephone call with Israeli PM Benjamin Netanyahu इजरायली प्रधानमंत्री ने PM मोदी को मिलाया फोन, इस बात पर जताई खुशी; गाजा पर भी चर्चा, India News in Hindi - Hindustan
More

इजरायली प्रधानमंत्री ने PM मोदी को मिलाया फोन, इस बात पर जताई खुशी; गाजा पर भी चर्चा

जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी और नेतन्याहू ने आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति अपने जीरो-टॉलरेंस के नीति को दोहराया है।

Wed, 10 Dec 2025 08:42 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायली प्रधानमंत्री ने PM मोदी को मिलाया फोन, इस बात पर जताई खुशी; गाजा पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है। जानकारी के मुताबिक नेतन्याहू ने देर शाम पीएम मोदी को फोन मिलाया, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर खुशी भी जताई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन आया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर खुशी जताई। वहीं दोनों देशों ने विकास के लिए इन रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EVM हैक नहीं करते पीएम मोदी, बल्कि... वोट चोरी के आरोपों पर कंगना रनौत का पलटवार
ये भी पढ़ें:क्या पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ राम मंदिर गए पुतिन? जानें वायरल फोटो का सच

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच हुए फोन कॉल पर दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की। दोनों ने आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति अपने जीरो-टॉलरेंस की नीति को दोहराया है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात पर भी अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में स्थाई शांति की कोशिशों के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया है। इसमें गाजा पीस प्लान को जल्द लागू करना भी शामिल है। वहीं दोनों नेता भारत और इजरायल के संबंधों को मजबूत करने के लिए संपर्क में रहने पर राजी हुए हैं।