PM Narendra Modi talked about 2002 riots podcast Lex Friedman Pakistan launched another submarine पीएम मोदी का लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट, बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर हमला; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

पीएम मोदी का लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट, बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर हमला; टॉप-5

  • पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, लेकिन शांति के हर प्रयास का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से मिला। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का मार्ग अपनाएगा।’

Sun, 16 March 2025 07:24 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी का लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट, बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर हमला; टॉप-5

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से खास बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने बचपन से लेकर, आरआसएस से गहरे जुड़ाव और पाकिस्तान से भारत के हालिया सबंध समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बताया कि पीएम बनने के बाद शपथ ग्रहण के लिए मैंने पाकिस्तान को भी आमंत्रण दिया था, ताकि शुभ शुरुआत हो सके, लेकिन हर अच्छे प्रयासों का परिणाम नकारात्मक निकला। वहीं, बलूचिस्तान प्रांत में कुछ दिन पहले हुए ट्रेन हाईजैक की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। अब रविवार को विद्रोहियों ने सैन्य काफिले पर भीषण हमला कर दिया। विस्फोट से लदी कार से हमलावर ने सैन्य काफिले को टक्कर मार दी। इससे भयावह विस्फोट हो गया। इस भीषण आतंकी हमले में 7 की मौत की पुष्टि हुई है। पढ़ें रविवार की टॉप-5 न्यूज ...

'लोगों को जिंदा जला दिया, हमें सजा दिलाने की कोशिश हुई', गुजरात दंगे पर PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में 2002 के दंगों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 2002 में गुजरात दंगों के 12-15 महीने पहले का चित्र मैं पेश करना चाहूंगा, ताकि आपको उस स्थिति के बारे में अंदाजा लग सके। पीएम मोदी ने कहा, '24 दिसंबर 1999 यानी तीन साल पहले की घटना है जब काठमांडू से दिल्ली के लिए फ्लाइट आ रही थी। उसे हाईजैक करके अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया। सैकड़ों भारतीयों को बंधक बना लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

शपथ ग्रहण में पाकिस्तान को भी बुलाया था, ताकि... PM मोदी ने खोली पड़ोसी की पोल

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से खास बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने बचपन से लेकर, आरआसएस से गहरे जुड़ाव और पाकिस्तान से भारत के हालिया सबंध समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बताया कि पीएम बनने के बाद शपथ ग्रहण के लिए मैंने पाकिस्तान को भी आमंत्रण दिया था, ताकि शुभ शुरुआत हो सके, लेकिन हर अच्छे प्रयासों का परिणाम नकारात्मक निकला। पढ़ें पूरी खबर...

बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर सुसाइड अटैक में 7 की मौत, BLA का दावा- 90 मारे

बलूचिस्तान प्रांत में कुछ दिन पहले हुए ट्रेन हाईजैक की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। अब रविवार को विद्रोहियों ने सैन्य काफिले पर भीषण हमला कर दिया। विस्फोट से लदी कार से हमलावर ने सैन्य काफिले को टक्कर मार दी। इससे भयावह विस्फोट हो गया। इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम सात की मौत की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

वडोदरा कांड के आरोपी को पहले भी उठाकर ले जा चुकी है पुलिस, एक माफी से छूटा

वडोदरा में गुरुवार रात हुए हादसे के आरोपी रक्षित रविश चौरसिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ये पहली बार नहीं है जब वह किसी मामले में कानून के शिकंजे में फंसा हो। इससे पहले भी एक मामले में वह पुलिस स्टेशन के चक्कर काट चुका है। तब भी उसने माफी मांगी थी जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। घटना एक महीने पहले की है जब एक वकील ने रक्षित और दोस्तों पर एक फ्लैट में हंगामा करने के आरोप में पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर...

PAK की नई हंगोर पनडुब्बी लॉन्च, दोस्त चीन ने की मदद; भारत के लिए कितनी टेंशन?

पाकिस्तान ने हंगोर कैटेगरी की एक और पनडुब्बी को लॉन्च कर दिया है। पाकिस्तान के लिए इस पनडुब्बी का निर्माण उसके खास दोस्त चीन ने किया है। इस तरह की कुल आठ पनडुब्बियों को खरीदने के लिए पाकिस्तान और चीन में डील हुई है। माना जा रहा है कि पहले से ही अच्छे रिश्ते रखने वाले पाकिस्तान और चीन के सैन्य संबंध और मजबूत हो गए हैं। चीनी सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि डीजल-इलेक्ट्रिक हंगोर क्लास क्राफ्ट को गुरुवार को यांग्त्ज़ी नदी पर वुहान के केंद्रीय शहर में चाइना शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के शिपवर्क्स में लॉन्च किया गया। पढ़ें पूरी खबर…